फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड पहुंचने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें

Fri, 11 Dec 2020 10:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia two days Uttarakhand visit, welcome photos
- फोटो : अमर उजाला

अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का भव्य स्वागत किया गया। आप नेता दीपक बाली के रामनगर रोड स्थित आवास में पहुंचने पर मनीष सिसौदिया का स्वागत आरती और छोलिया नृत्य के साथ किया गया। पिथौरागढ़ से पहुंची छोलिया नृतकों की टीम ने नृत्य पेश किया। महिलाएं भी पारंपरिक कुमाऊंनी परिधानों में स्वागत के लिए मौजूद रहीं।



 

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia two days Uttarakhand visit, welcome photos
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के काशीपुर पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता दीपक बाली के नेतृत्व में सूर्या बार्डर पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। यहां से सिसौदिया जुलूस के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचे जहां उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दीपक बाली ने उन्हें तलवार भेंट की। इसके बाद सिसौदिया ने रामनगर रोड पर आप के कार्यालय का उद्घाटन किया।

 
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia two days Uttarakhand visit, welcome photos
- फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ को अपने जनाधार बढ़ने का संकेत मान आप नेता गदगद हैं। उत्तराखंड में जनाधार बढ़ाने के लिए आप जहां सोशल मीडिया का सहारा ले रही है, वहीं पार्टी के बड़े नेता भी पूरे प्रदेश में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। कुछ समय पूर्व राज्य आंदोलनकारी और उद्यमी दीपक बाली के आप में जुड़ने से काशीपुर में आप का जनाधार बढ़ने के उम्मीद जगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia two days Uttarakhand visit, welcome photos
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सिसौदिया के स्वागत में काशीपुर, जसपुर और बाजपुर विधानसभा से कार्यकर्ता कारों के काफिले के साथ पहुंचे। युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली। लोगों का कहना था कि इस तरह की भीड़ पूर्व सीएम एनडी तिवारी के काशीपुर आगमन पर देखने को मिलती थी। कहीं सिसौदिया का स्वागत फूल बरसा कर किया गया तो कहीं लोगों में उनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ लगी रही।

विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia two days Uttarakhand visit, welcome photos
- फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा घेरा तोड़कर मनीष सिसौदिया कार्यकर्ताओं से मिलने लगे तो उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सिसौदिया ने कहा कि शनिवार को वह सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed