राज्य के दो युवाओं ने राष्ट्रीय फलक पर अपने साथ-साथ देहरादून का नाम भी रोशन किया है। एक के सूचना का अधिकार अधिनियम को पढ़ाई में शामिल करने के सुझाव पर यूजीसी ने मुहर लगा दी है तो दूसरे का म्यूजिक वीडियो यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को महज तीन दिन में दो लाख से अधिक लोग देख और सुन चुके हैं। यू ट्यूब पर इस वीडियो को लोगों के खूब लाइक और शेयर मिल रहे हैं।
UGC और Youtube पर छाए उत्तराखंड के सितारे, पेश की नजीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुए अर्सा बीत गया, लेकिन कॉलेज गोइंग यूथ के लिए यह नया विषय है या यूं कहें कि वह इससे अनजान हैं। इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया दून के दूधली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने। पीएम मोदी के मोबाइल ऐप पर उन्होंने आरटीआई को उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के लिए एक कोर्स शुरू करने की मांग की, जिस पर यूजीसी ने अपनी मुहर लगा दी है।
अजय कुमार ने बताया कि वह अक्सर देखते हैं कि कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को सूचना के अधिकार अधिनियम की या तो जानकारी नहीं है या फिर उन्हें रुचि नहीं है। लिहाजा उन्होंने पीएम मोदी के ऐप पर यह मांग की थी कि यूजीसी के माध्यम से सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक से छह माह के आरटीआई के कोर्स शुरू कराए जाएं। पीएम सचिवालय से अजय की यह मांग यूजीसी के सचिव डॉ. जसपाल एस संधू को गई। डॉ. जसपाल ने इसे सराहनीय सुझाव बताते हुए भविष्य में डिग्री कॉलेजों में आरटीआई के कोर्स शुरू कराने पर सहमति दे दी है। उम्मीद है कि जल्द ही यूजीसी इस पर फैसला लेगी।
इंजीनियरिंग में भविष्य छोड़कर गीत-संगीत में दुनिया बनाने चले सेलाकुई के अभिषेक भट्ट का गीत ‘मैंने कहा सोणी थोड़ी सबर नाम की चीज है, तेरी बातें फोर जी वाली, टू जी पे हम फ्रीज हैं...’ आजकल यू ट्यूब पर धूम मचा रहा है। व्हाट्स ऐप पर उन्होंने यह गीत गाया है, जिसे महज तीन दिन के भीतर दो लाख से ज्यादा लोग देख और सुन चुके हैं। इससे पहले वह पांच म्यूजिक वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर चुके हैं।
सेलाकुई निवासी अभिषेक भट्ट ने गत वर्ष ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की। लेकिन उनका मन गीत-संगीत में रमता है। लिहाजा अपनी आवाज में रैप म्यूजिक गाने शुरू कर दिए। अभी तक उनके पांच वीडियो आए हैं, जिनमें उम्र 22 के बाद वीडियो को सर्वाधिक 60 हजार व्यूज आए थे। तीन दिन पहले उन्होंने व्हाट्स ऐप पर बनाया अपना नया म्यूजिक वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया है। इसे खूब सराहना मिल रही है।