{"_id":"6314dbfee7bcea29a42818f8","slug":"dehradun-weather-update-very-heavy-rainfall-create-waterlogging-problems-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun: तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, बांदल नदी में पानी का बहाव देख सहमे लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, बांदल नदी में पानी का बहाव देख सहमे लोग, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते राजधानी की सड़कों के साथ ही चौराहों पर जलभराव होने से शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
चौराहों पर जलभराव होने और कई गाड़ियों के बंद होने से सहारनपुर चौक, लैंसडौन चौक, आईएसबीटी तिराहा, शिमला बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक समेत कई जगह जाम की स्थिति देखने को मिली। करीब दो घंटे तक जलभराव और बारिश ने लोगों को परेशान करके रखा। जब सड़कों से पानी साफ हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, भारी बारिश के चलते सरखेत में बांदल नदी का रौद्र रूप देखकर वहां लोग दहशत में आ गए। पानी बढ़ता देख लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी के चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही नगर निगम प्रशासन की ओर से चलाए गए नाला सफाई अभियान की भी कलई खुल गई।
3 of 5
बारिश से गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते सहारनपुर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक समेत ज्यादातर चौराहों पर जलभराव के साथ ही जबरदस्त मलबा जमा हो गया। जिसके चलते शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्मार्ट सिटी परियोजना के आधे-अधूरे कार्यों ने भी परेशानी बढ़ाई। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते जंफर उड़ने और ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
जिसके चलते शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। बारिश थमने के बाद लाइनमैनों ने खामियों को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।