{"_id":"6314e77a4240e326f709442c","slug":"uttarakhand-weather-extreme-rainfall-yellow-alert-for-next-48-hours-in-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक अगले 48 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में कई जगह स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक अगले 48 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में कई जगह स्कूल बंद
Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज तूफान और भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार रात मौसम विभाग ने साढ़े तीन घंटे के लिए दो जिले में ऑरेंज और छह जिलों में स्थानीय येलो अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
इस दौरान देहरादून और टिहरी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल कुमार सती ने मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र, मालदेवता क्षेत्र व इसके आस -पास के क्षेत्र में सोमवार को शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Dehradun: तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, बांदल नदी में पानी का बहाव देख सहमे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
दूसरी ओर, रविवार रात देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रात 8.30 से 12 बजे तक तीन घंटे के लिए स्थानीय ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। इसी अवधि में उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया था।
मौसम विभाग से सूचना मिलते ही संबंधित जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन के अधिकारी हरकत में आ गए। हालांकि, रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बारिश थमी तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दून के सहस्त्रधारा में 42.5 मिमी, करनपुर में 34 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।