फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में 11 घंटे बारिश: सड़कों पर दिखा सैलाब, जलमग्न हुए गली-मोहल्ले, घरों में घुसा पानी, तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2024 08:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Weather Heavy Rainfall 11 Hours Continuous water logging in colony and Roads Photos
देहरादून में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में 11 घंटे तक रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होने के कारण बरसात का पानी शहर की सड़कों पर नजर आया। जिससे इस दौरान कई जगह जलभराव हो गया।

पानी लोगों के घरों में घुस गया और इससे कई मकानों को नुकसान भी हुआ। दिनभर चली बरसात की वजह से शहर में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मुख्य चौक-चौराहों पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

बता दें कि सोमवार की सुबह करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई थी। उसके बाद रुक-रुक कर पूरा दिन बरसात का दौर चलता रहा। तीव्र बरसात की वजह से दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, रिस्पना नदी पुल, अजबपुर फ्लाईओवर, माजरा, बंजारा वाला, चंद्रबनी, मोथरोवाला, बंगाली कोठी सहित राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें पानी से जलमग्न नजर आई।

Uttarakhand Weather: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून के स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी

Dehradun Weather Heavy Rainfall 11 Hours Continuous water logging in colony and Roads Photos
देहरादून में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बरसात की वजह से पानी लोगों के मकान में घुसना शुरू हो गया। माजरा में एक व्यक्ति के मकान में पानी घुस गया, इसके अलावा बंजारा वाला के भगीरथीपुरम की लेन नंबर तीन में हाकम सिंह बिष्ट के मकान में पानी घुस गया।

Dehradun Weather Heavy Rainfall 11 Hours Continuous water logging in colony and Roads Photos
देहरादून में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

इसकी वजह से मकान के पीछे की बाउंड्रीवाल गिर गई, लोगों ने दूसरी तरफ की दीवार से पानी निकलने का रास्ता बनाया। इसी तरह बंजारा वाला में आजाद कॉलोनी में सुनील कांबोज, सुमन देवी और लक्ष्मी चौहान के मकान में घुस गया, यहां लक्ष्मी चौहान के मकान की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Weather Heavy Rainfall 11 Hours Continuous water logging in colony and Roads Photos
देहरादून में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मकान में पानी घुसने की वजह से उन्होंने अपने सामान को सुरक्षित जगह पर रखकर बचाया। अर्जुन एंक्लेव में हनुमान एंक्लेव में अर्जुन ठाकुर के मकान में पानी घुस गया। मकान के आंगन सहित कमरों में पानी भर गया। जिसको बड़ी मुश्किल निकाला गया।  
विज्ञापन
Dehradun Weather Heavy Rainfall 11 Hours Continuous water logging in colony and Roads Photos
देहरादून में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बारिश का पानी केवल घरों ही नहीं बल्कि दुकानों और स्कूलों में भर गया। जिससे छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed