फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: बारिश में मौज-मस्ती बनी आफत...टोंस नदी में अचानक आई बाढ़, गुच्चूपानी गए 10 पर्यटक फंसे, ऐसे बची जान

Thu, 04 Jul 2024 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Rainfall Waterlogging and 10 tourist Stuck in Guchhupani SDRF rescued Photos
गुच्चूपानी में फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान गुच्चूपानी में टोंस नदी में अचानक बाढ़ आने से 10 पर्यटक फंस गए। एसडीआरएफ की टीम ने सभी को रस्से के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें चार पर्यटक टिहरी, एक युवक देहरादून और पांच बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को नसीहत देकर छोड़ दिया।



जिले में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से नदियों के किनारे न जाने के लिए लोगों को अलर्ट किया गया है। बारिश के कारण गुच्चूपानी पर्यटन स्थल के गेट को बंद कर रोवर्स केव में प्रवेश रोक दिया गया।

दोपहर करीब तीन बजे गुच्चूपानी घूमने पहुंचे आठ-दस पर्यटक गेट से कुछ दूर पहले ही दूसरे रास्ते से टोंस नदी पार पहुंच गए। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार ये लोग नदी पार जाकर सेल्फी लेने लगे।

Rainfall: तेज बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह आया मलबा, भट्टा फॉल का दिखा विकराल रूप, तस्वीरें

Dehradun Rainfall Waterlogging and 10 tourist Stuck in Guchhupani SDRF rescued Photos
गुच्चुपानी में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला

लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा
धीरे-धीरे नदी का जलस्तर बढ़ता चला गया और नदी उफान पर आ गई। पानी बढ़ता देख गुच्चूपानी के लोगों ने सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को रेस्क्यू कर लिया गया। सूचना पर गढ़ीकैंट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में सभी लोगों को चेतावनी देते हुए पुलिस ने छोड़ दिया।

Dehradun Rainfall Waterlogging and 10 tourist Stuck in Guchhupani SDRF rescued Photos
गुच्चूपानी में फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

मना करते रहे लोग, फिर भी चले गए नदी पार
निवर्तमान पार्षद सागर लामा के अनुसार जब ये लोग यहां घूमने पहुंचे थे तो उस दौरान बरसात शुरू हो गई थी। इसके चलते गेट को बंद कर दिया। स्थानीय लोग मना करते रहे, लेकिन ये लोग नदी पार चले गए। जब नदी का जलस्तर बढ़ने लगा तब भी स्थानीय लोगों ने सभी को चेतावनी देते हुए वापस आने के लिए कहा, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Rainfall Waterlogging and 10 tourist Stuck in Guchhupani SDRF rescued Photos
गुच्चूपानी में फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

डर के मारे एक युवक चढ़ गया पहाड़
बताया जाता है कि जब एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही थी। एक युवक ज्यादा डर गया। डर के मारे वह पहाड़ी पर चढ़ गया। रेस्क्यू कर रही टीम को उसे निकालने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall Waterlogging and 10 tourist Stuck in Guchhupani SDRF rescued Photos
गुच्चूपानी में फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों को सुरक्षित निकाला गया

  • मनोज सिंह पुत्र मंगल सिंह, गांव तिखोल जिला टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चुक्खूमोहल्ला देहरादून
  • राजपाल सिंह पुत्र गुमान सिंह, पीठ कमान, जिला टिहरी गढ़वाल
  • नवीन सेमवाल पुत्र प्रेम सेमवाल, सेवला कला, देहरादून
  • आशीष कुमार आर्य पुत्र सूरत कुमार, गांव करल टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी राजेंद्र रोड जाखन
  • साबिर पुत्र नाजिर निवासी आजाद कॉलोनी देहरादून
  • मुकेश कुमार पुत्र शेर सिंह एसडीएम कॉलोनी सिकंदराबाद बुलंदशहर
  • प्रिंस सैनी पुत्र प्रेमचंद सैनी निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर यूपी
  • शशांक सैनी पुत्र राजू सैनी निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर यूपी
  • अंकित सैनी पुत्र जीत सैनी, निवासी टीचर्स कॉलोनी सिकंदराबाद यूपी
  • अमन सैनी पुत्र अमरपाल सैनी सरायवाला सिकंदराबाद बुलंदशहर यूपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed