{"_id":"6add954970e88fd85e0ffedb","slug":"vikasnagar-action-taken-in-viral-audio-case-fir-registered-against-former-block-pramukh-brother-of-pritam-sin-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज
Sun, 25 Oct 2026 11:08 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:08 AM IST
सार
पीड़ित ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को प्रार्थनापत्र सौंपा था। एसएसपी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित की बेटी से फोन कॉल के माध्यम से वार्ता की थी।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
चकराता विधानसभा क्षेत्र के वायरल ऑडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। त्यूणी के छुमरी निवासी पीड़ित बालक राम की शिकायत पर चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह पर गाली-गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में त्यूणी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को प्रार्थनापत्र सौंपा था। एसएसपी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित की बेटी से फोन कॉल के माध्यम से वार्ता की थी।
विज्ञापन
न्याय यात्रा: नारों के बीच कांग्रेस की गुटबाजी, नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, प्रीतम ने संभाला मामला
विज्ञापन
मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। आरोपियों पर पीड़ित को फोन कॉल कर उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए दबाव बनाने, गाली गलौज करने, मारने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़ित बालक राम ऊर्जा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।