फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Promoting scientific agricultural practices is the need of the hour: Joshi

वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता : जोशी

Sun, 25 Oct 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Promoting scientific agricultural practices is the need of the hour: Joshi

विज्ञापन
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को ढकरानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में रबी अभियान-2026 के तहत खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस दाैरान उन्होंने कहा कि कृषि भूमि का संरक्षण और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पॉलीहाउस जैसी आधुनिक सुविधाओं से कम भूमि में बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ रही है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री जोशी ने यंत्रीकरण योजना के लाभार्थियों को चेक, स्थानीय फसलों के पंजीकरण प्रमाणपत्र और किसानों को सब्जियों के बीज प्रदान किए।



अभियान का लक्ष्य और किसानों से अपील

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि खेत बचाओ अभियान की इस पहल का उद्देश्य कृषि भूमि का संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और किसानों को आधुनिक पद्धतियों से जोड़ना है। उत्तराखंड के सभी 95 विकासखंडों में इस अभियान के अंतर्गत 25-25 कार्यक्रम होंगे। कुल 2,375 कार्यक्रमों के माध्यम से 1.20 लाख किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान सशक्त होंगे तभी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी, कृषि निदेशक दिनेश कुमार, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, रेशम निदेशक प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed