फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rainfall: तेज बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह आया मलबा, भट्टा फॉल का दिखा विकराल रूप, तस्वीरें

Thu, 04 Jul 2024 04:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy Heavy rainfall debris at many places on Mussoorie Dehradun road Road Closed
मसूरी में भट्टा फॉल का दिखा विकराल रूप - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। मसूरी शहर में देर रात हुई बारिश के बाद सुबह मौसम सुहाना हो गया और कोहरा भी छा गया। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। 



तेज बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है। वहीं, पुरुकुल-किमाड़ी रोड पर भी मलबा आने से यातायात प्रभावित, हुआ है। पानी और मलबा आने से सड़क पर बरसाती पानी ने लिया नदी का रूप ले लिया। वहीं, लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। वहीं, भट्टा फॉल का रौद्र रूप एक फिर दिखाई दिया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा

Uttarakhand Weather Monsoon Heavy Heavy rainfall debris at many places on Mussoorie Dehradun road Road Closed
भट्टा फॉल - फोटो : अमर उजाला

लंढौर मार्ग पर पुश्ते के नीचे जमीन धंसने से सड़क खोखली हो गई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। बारिश से मालरोड में लगे कोबल स्टोन कई जगह उखड़ गए हैं। इससे लोनिवि के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। 

Uttarakhand Weather Monsoon Heavy Heavy rainfall debris at many places on Mussoorie Dehradun road Road Closed
दून मसूरी रोड पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

उधर, शहर के होटल व्यवसायी आशीष गोयल ने बताया कि बारिश का असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ा है। कई पर्यटकों ने होटल की बुकिंग रद्द कर दी है। छोटे-बड़े होटलों में 50 से 50 फीसदी पर्यटक कम हो गए हैं। बुधवार को मसूरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy Heavy rainfall debris at many places on Mussoorie Dehradun road Road Closed
मसूरी में सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं में अतितीव्र वर्षा की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy Heavy rainfall debris at many places on Mussoorie Dehradun road Road Closed
मसूरी में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर ऑरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed