फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: जब एक साथ दुल्हनिया लेने निकले 51 दूल्हे, ये एक जोड़ी रही बेहद खास, देखें तस्वीरें

Sun, 25 Dec 2022 08:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Dec 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Sri Balaji Seva Samiti organized mass marriage of poor girls see Photos
देहरादून में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

जब 51 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर अपनी-अपनी दुल्हन लेने पहुंचे तो हर कोई देखता रह गया। मौका था श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराए गए निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का। इस मौके पर दुल्हनों की आंखे भी नम थी, उनका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने भव्य तरीके से उनका विवाह हो सकेगा।



वहीं, निर्धन कन्याओं के विवाह में एक जोड़ी बेहद खास थी। ये जोड़ी थी तुनवाला में रहने वाली 25 वर्षीय नमिता और विशाल की। नमिता के माता-पिता नहीं होने की वजह से उनके चाचा ने उनको पाला और अब उसने जीवन में ऐसा जीवनसाथी चुना कि उसको अपने फैसले पर नाज है। नमिता के जीवनसाथी विशाल के दोनों हाथ नहीं हैं।

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: ग्राफिक एरा में ज्योतिष महाकुंभ का शंखनाद, राज्यपाल ने किया शुभारंभ, तस्वीरें

ऐसे में जब भी कोई उनसे पूछता कि आपने ये फैसला कैसे लिया तो वो बोली क्यों हाथ नहीं है तो क्या साथ तो है। कुछ साल पहले नमिता की दोस्ती विशाल से हुई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। नमिता के पति विशाल साइबर कैफे का संचालन करते हैं।

Dehradun News: Sri Balaji Seva Samiti organized mass marriage of poor girls see Photos
देहरादून में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सहारनपुर चौक के समीप स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की पत्नी गीता धामी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ये निर्धन नहीं बल्कि बेहद ही धनवान कन्याएं हैं। इनके सिर पर बालाजी सेवा समिति के माध्यम से हजारों लोगों का आशीर्वाद है। हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से इन बेटियों की शादी हुई।

Dehradun News: Sri Balaji Seva Samiti organized mass marriage of poor girls see Photos
देहरादून में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, विधायक दुर्गेश लाल, विधायक सविता कपूर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, संग्राम सिंह पुंडीर ने भी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इससे पहले दोपहर 12 बजे समिति ने मायके वालों की रस्म निभाते हुए बारात का स्वागत किया। एक बजे मांगल गीत की परंपरा शुरू हुई। प्रीतिभोज के पश्चात सात फेरे और विदाई हुई। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि अगले वर्ष 108 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Sri Balaji Seva Samiti organized mass marriage of poor girls see Photos
देहरादून में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी की रहने वाली कीर्ति के पिता ड्राइवर हैं। कीर्ति ने बताया कि वे छह भाई-बहन हैं। ऐसे में वह कभी नहीं सोच सकती थी कि उसके सपनों का राजकुमार इस तरह से उसको लेने आएगा। बड़े-भाई बहनों के बाद उसकी ही शादी इस तरह से हुई है।

विज्ञापन
Dehradun News: Sri Balaji Seva Samiti organized mass marriage of poor girls see Photos
देहरादून में सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

अतुल्यम रिजॉर्ट के संचालक श्रवण वर्मा ने बताया कि समिति के साथ मिलकर अप्रैल में रिजॉर्ट में 11 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इस मौके पर मनोज खंडेलवाल, चंद्रेश अरोड़ा, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, उमाशंकर, रामपाल धीमान, सचिन गुप्ता, सौरव गुप्ता, प्रियम क्षेत्री, अशोक नागपाल, ममता गर्ग, रश्मि अरोड़ा, कविता खंडेलवाल, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed