फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: ग्राफिक एरा में ज्योतिष महाकुंभ का शंखनाद, राज्यपाल ने किया शुभारंभ, तस्वीरें

Sun, 25 Dec 2022 05:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Governor inaugurated Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022 in Graphic Era Dehradun Uttarakhand Watch photos
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शंखनाद रविवार को सुबह नौ बजे हुआ। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की ओर से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद देश के नामी ज्योतिषी आम लोगों को निशुल्क परामर्श दिए।



ग्राफिक एरा डीम्ड विवि क्लेमेंटटाउन में होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में रविवार को निशुल्क परामर्श का मौका मिला। इसमें जिन्होंने मोबाइल नंबर 9982997577 पर मिसकॉल किया, उन्हें पहले ज्योतिषीय परामर्श मिला। 

मुफ्त कुंडली बनवाएं
अगर आपके पास सही जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान की जानकारी है तो आप मौके पर निशुल्क कुंडली बनवा सकते हैं। अगर सही जन्म समय आदि नहीं है तो आप अपनी प्रश्न कुंडली निशुल्क बनवाकर उस प्रश्न विशेष का जवाब ज्योतिषियों से पा सकते हैं।

Governor inaugurated Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022 in Graphic Era Dehradun Uttarakhand Watch photos
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2022 - फोटो : अमर उजाला
कुंडली नहीं तो इनसे ले सकते हैं परामर्श
जन्म कुंडली या जन्म समय आदि की जानकारी आपके पास नहीं है तो आप हस्तरेखा विशेषज्ञों, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमेरोलॉजी, हस्ताक्षर विशेषज्ञों से भी अपने सवालों के जवाब और ज्योतिषीय परामर्श पा सकते हैं।
Governor inaugurated Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022 in Graphic Era Dehradun Uttarakhand Watch photos
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2022 - फोटो : अमर उजाला

कल भी पूछ सकते हैं ज्योतिषियों से सवाल

दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ के तहत 26 दिसंबर को भी लोग अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। इसके लिए विवाह-तलाक, वास्तु, कॅरिअर और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चार टॉक शो का आयोजन होगा। इस दौरान तमाम उपायों की जानकारी के साथ आप अपने सवालों के जवाब भी पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Governor inaugurated Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022 in Graphic Era Dehradun Uttarakhand Watch photos
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2022 - फोटो : अमर उजाला

आचार्य इंदु प्रकाश को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान
आचार्य पंडित इंदु प्रकाश को भविष्य जानने वाली विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2022’ का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा। पूर्व में यह सम्मान सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला, पंडित केए दुबे पद्मेश, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा और आचार्य अजय भांबी को दिया जा चुका है। 26 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आचार्य को यह सम्मान देंगे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: सामूहिक धर्मांतरण में ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों पर केस, BJP समेत हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
Governor inaugurated Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022 in Graphic Era Dehradun Uttarakhand Watch photos
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2022 - फोटो : अमर उजाला

26 दिसंबर को सीएम करेंगे ज्योतिषियों का सम्मान
ज्योतिष महाकुंभ के तहत 26 दिसंबर को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर चार टॉक शो होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह ज्योतिषियों को सम्मानित भी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed