फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: घंटों मशक्कत के बाद पकड़ी गई मादा गुलदार, देखने वालों की लगी भीड़, छतों पर चढ़े लोग, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Oct 2022 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Oct 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Huge crowd gathered to see female Leopard Rescue Photos
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के बालावाला और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक महीने से दहशत फैलाने वाली मादा गुलदार को आखिरकार बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मादा गुलदार काफी समय तक वन विभाग की रेस्क्यू टीम को छकाती रही। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के स्टोर रूम से गुलदार को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर पकड़ लिया। फिलहाल गुलदार को रायपुर वन रेंज में पशु चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।



गुस्से में गजराज: रामनगर में हाथियों के झुंड ने मंदिर परिसर में की तोड़फोड़, कमरे की दीवार व छत ध्वस्त

बालावाला, शमशेरगढ़, नकरौंदा, नथुआवाला, तुनवाला, मियांवाला और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में थे। गुलदार दिन के उजाले में ही कई बार आबादी क्षेत्र में लोगों को नजर आता था। इससे लोगों में दहशत का माहौल था। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला से भी गुहार लगाई गई थी। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए एसडीओ उदयनंद गौड़ और रेंज अधिकारी राकेश नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। पिछले लगभग 10 दिन से टीम गुलदार को पकड़ने के लिए लोकेशन ट्रेस कर रही थी। लोगों की सूचना पर जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती गुलदार वहां से दूसरी जगह चली जाती थी।

Dehradun News: Huge crowd gathered to see female Leopard Rescue Photos
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी कि गुलदार शमशेरगढ़ सैनिक कालोनी के समीप तोर और चरी के खेत में मौजूद है। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दून चिड़ियाघर से पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने गुलदार को चारों तरफ से जाल लगाकर घेरने की कोशिश की। इस बीच गुलदार इधर-उधर दौड़ लगाने लगी।

Dehradun News: Huge crowd gathered to see female Leopard Rescue Photos
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग की टीम और लोगों की भीड़ देखकर गुलदार शमशेरगढ़ में क्षितिज उपाध्याय के स्टोर रूम में घुस गई। दोपहर लगभग दो बजे टीम ने जाल लगाकर गुलदार को घेरा और डॉ. पवन मिश्रा ने उसे गन से ट्रैंकुलाइज (बेहोश) किया। वहां से गुलदार को पिंजड़े में बंद कर रायपुर रेंज में ले जाया गया। फिलहाल गुलदार को पशु चिकित्सकों की देखरेख में वहीं पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Huge crowd gathered to see female Leopard Rescue Photos
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

वन रेंज अधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार करीब एक से डेढ़ वर्ष की है। वह जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गई होगी। इस दौरान वह खरगोश और मुर्गों को अपना निवाला बना रही थी।

विज्ञापन
Dehradun News: Huge crowd gathered to see female Leopard Rescue Photos
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

मादा गुलदार जब आबादी क्षेत्र में भाग रही थी, तो उससे बचने के लिए लोग भी इधर-उधर दौड़ते नजर आए। कई लोग छतों के ऊपर चढ़कर गुलदार की लोकेशन के बारे में शोर मचाते हुए वन विभाग की टीम को जानकारी दे रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed