{"_id":"6359933377a12c09a925583f","slug":"elephants-vandalized-the-temple-premises-ramnagar-news-hld4800886151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में गजराज: रामनगर में हाथियों के झुंड ने मंदिर परिसर में की तोड़फोड़, कमरे की दीवार व छत ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में गजराज: रामनगर में हाथियों के झुंड ने मंदिर परिसर में की तोड़फोड़, कमरे की दीवार व छत ध्वस्त
Thu, 27 Oct 2022 04:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:41 PM IST
सार
सुबह चार बजे के आसपास हाथियों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर दी। कमरे की दीवार व छत तोड़कर सारा सामान तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
रामनगर के तिलमठ मंदिर में हाथियों ने की तोड़फोड़। संवाद
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल में रामनगर के टेड़ा गांव स्थित तिलमठ मंदिर परिसर में हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर के समीप बना टीनशेड तोड़ा डाला और कमरे व रसोई की दीवार व छत ध्वस्त कर दी( ग्राम टेड़ा गांव में रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र में तिलमठ मंदिर है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: पत्थर युद्ध देख थम गईं लोगों की सांसें, रणबाकुंरों ने की एक-दूसरे पर पत्थरों की बौछार, तस्वीरें
विज्ञापन
बुधवार सुबह चार बजे के आसपास हाथियों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर दी। कमरे की दीवार व छत तोड़कर सारा सामान तहस-नहस कर दिया। रसोई की दीवार भी तोड़ डाली। इसके बाद भी गजराज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी को भी अपना निशाना बनाया। इसके बाद झुंड वहां से चला गया।
विज्ञापन
मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कोसी रेंज के वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि हाथियों का उस क्षेत्र से आना जाना है। मार्ग अवरुद्ध होने पर हाथी तोड़-फोड़ करते है।