नवरात्र के व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में 335 लोग बीमार हो गए। इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों पर अचानक मरीजों का दबाव इस कदर बढ़ा कि एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती करने पड़े। 58 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी का उपचार किया जा रहा है।
Dehradun: नवरात्र के व्रत में कुट्टू के पकवान खाने से बीमार हुए 335 लोग, एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:37 PM IST
सार
Dehradun News: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक मरीज पहुंचे हैं। इसके बाद कोरोनेशन और जिले के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन