फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Film Festival: उत्तराखंड के सिनेमा में हो बड़े कलाकारों की एंट्री, इस ट्रेंड पर बोले ये एक्टर

Sat, 12 Nov 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Film Festival 2022 Actor Brijendra Kala Talk About Uttarakhand Cinema Amar Ujala Uttarakhand News
अभिनेता बृजेंद्र काला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सिनेमा को बचाना है तो इसकी शैली में बदलाव करना होगा। उत्तराखंड की फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े कलाकारों को लेकर उन्हें आधुनिकता से जोड़ा जाए। हालांकि, इसमें यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि फिल्म की आत्मा उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित हो। यह कहना है बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता बृजेंद्र काला का।



शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित देहरादून फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अभिनेता बृजेंद्र काला ने अमर उजाला से साक्षात्कार में कहा कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से हैं। इसलिए चाहते हैं कि गढ़वाली सिनेमा भी लोगों के दिलों में राज करे। उत्तराखंड के सिनेमा ने शुरुआत में अच्छा काम किया, लेकिन समय के साथ इसकी लोकप्रियता भी खोने लगी।

आज उत्तराखंड के सिनेमा को एक नया रूप देेने की जरूरत है। जिसके तहत फिल्म की कहानी और संस्कृति तो सब गढ़वाल और कुमाऊं पर आधारित हो, लेकिन इसमें लोकल के साथ बॉलीवुड कलाकारों को भी शामिल किया जाए। जिससे लोगों का इन फिल्मों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Dehradun Film Festival 2022 Actor Brijendra Kala Talk About Uttarakhand Cinema Amar Ujala Uttarakhand News
अभिनेता बृजेंद्र काला - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता बृजेंद्र काला ने कहा कि उन्हें मौका मिलेगा तो वह जरूरी गढ़वाली फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

Dehradun Film Festival 2022 Actor Brijendra Kala Talk About Uttarakhand Cinema Amar Ujala Uttarakhand News
Dehradun Film Festival - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड बायकॉट के ट्रेंड पर बृजेंद्र काला ने कहा कि यह सब राजनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Film Festival 2022 Actor Brijendra Kala Talk About Uttarakhand Cinema Amar Ujala Uttarakhand News
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए, क्योंकि आज बहुत से प्लेटफार्म हैं, जहां अच्छे अभिनय को मौका दिया जाता है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Film Festival: अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बताया क्या थी पिता की इच्छा और कैसे मिल गया सीता का किरदार

 

विज्ञापन
Dehradun Film Festival 2022 Actor Brijendra Kala Talk About Uttarakhand Cinema Amar Ujala Uttarakhand News
देहरादून फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता बृजेंद्र काला ने उत्तराखंड के युवाओं से आह्वान किया कि वह किसी भी क्षेत्र में कार्य करें तो पूरे दिल से करें। जीवन में कभी भी हताशा न लाएं, क्योंकि निरंतर प्रयास करने से ही सफलता मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed