फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Film Festival: अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बताया क्या थी पिता की इच्छा और कैसे मिल गया सीता का किरदार

Sat, 12 Nov 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Film Festival Talk Show Ramayan Famous Actress Dipika Chikhlia told how she got Sita character
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का शुक्रवार को आगाज हो गया है। पहले दिन मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे बॉलीवुड कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले सुबह के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया।



इस दौरान लोगों ने कपिल देव पर आधारित फिल्म 83 का भी लुत्फ उठाया। फिल्म फेस्टिवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। शनिवार को फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन टॉक शो का आयोजन किया गया। जिसमें रामायण में सीता का किरदार निभाकर ख्याति पाने वाली मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया पहुंची। उनके पहुंचते तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। जोर शोर से उनका स्वागत किया गया। 

इस दौरान अभिनेत्री ने यहां छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने गुरु पर अवश्य भरोसा करना चाहिए। साथ ही बताया कि कैसे रामानन्द सागर कृत रामायण में उनको सीता के किरदार के लिए चुना गया।

 

Dehradun Film Festival Talk Show Ramayan Famous Actress Dipika Chikhlia told how she got Sita character
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

990 के दशक में मशहूर धारावाहिक रामायण में सीता का किरदान निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वह कई बार उत्तराखंड आ चुकी हैं।

Dehradun Film Festival Talk Show Ramayan Famous Actress Dipika Chikhlia told how she got Sita character
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

पिता के साथ भी नैनीताल में कई बार घूमने आईं। यहां आकर हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है। हालांकि, पिछले करीब 20 सालों में यहां बहुत कुछ बदलाव हुए हैं। देहरादून की ही बात करें तो यह बदल रहा है जो कि विकास के चलते स्वाभाविक है। पहले यहां गांव का अनुभव होता था, आज शहर जैसा लगने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Film Festival Talk Show Ramayan Famous Actress Dipika Chikhlia told how she got Sita character
दून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विकास जरूरी है लेकिन उत्तराखंड को अपनी वास्तविक संस्कृति को भी संरक्षित रखना जरूरी है। जिससे यहां की खूबसूरती हमेशा बनी रहे। रामायण की शूटिंग के दौरान के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सेट पर मांसाहार और शराब पर पूरी तरह से रोक थी। उन्हें सीता के किरदार के लिए लोगों की तरफ से बहुत प्यार मिला, जिसे वह कभी भूल नहीं सकती हैं।

ये भी पढ़ें....उत्तराखंड: महिला सुरक्षा के लिए धामी सरकार ने उठाया अहम कदम, इस ऐप को लांच कर सीएम ने बताए फायदे

विज्ञापन
Dehradun Film Festival Talk Show Ramayan Famous Actress Dipika Chikhlia told how she got Sita character
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : amar ujala

अपने राजनीतिक कॅरियर को लेकर उन्होंने बताया कि वह भाजपा से लोकसभा में सांसद थीं। हालांकि, उसी दौरान उनकी शादी हुई और फिर बच्चा हुआ। ऐसे में वह किसी भी तरफ ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहीं थीं। इसलिए उन्होंने राजनीति छोड़ दी और पूरा समय परिवार के साथ बिताने लगीं। बता दें कि दीपिका चिखलिया ने कई फिल्मों में भी काम किया है। उनका जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। हालांकि, फिल्मों से उन्हें खास पहचान नहीं मिली लेकिन सीता के किरदान ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed