देहरादून के गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते करवाई थी। पत्नी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोहसिन और उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। मोहसिन शराब पीने के बाद शीबा से मारपीट करता था। इससे दोनों के बीच झगड़े होने लगे।
Dehradun: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई थी पति की हत्या, यूपी से बुलाए सुपारी किलर, दो लाख में हुआ था सौदा
इसी बीच शीबा तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले साबिर अली से मिली और उससे प्यार करने लगी। इसका पता मोहसिन को लगा तो वह शीबा से आए दिन मारपीट करने लगा। शीबा पिछले साल जुलाई में मोहसिन को छोड़कर अपने प्रेमी के रिश्तेदार के यहां रुड़की चली गई थी।
छह माह बाद परिजनों ने समझाया तो वह फिर ससुराल में आ गई। वापस आने पर वह फिर से साबिर के संपर्क में आई तो मोहसिन मारपीट करने लगा। इस पर शीबा और साबिर ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला।
2 of 5
गुच्चू पानी में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मोहसिन की हत्या के लिए साबिर ने बागपत निवासी अपने दोस्त रईस खान से संपर्क किया। रईस ने शाहरूख को दो लाख रुपये में मोहसिन की हत्या की सुपारी दी। शाहरूख अपने साथ अरशद और रवि कश्यप को लेकर देहरादून आ गया। तीनों 26 नवंबर को विकासनगर के एक लॉज में रुके।
3 of 5
गुच्चू पानी में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन रईस और साबिर ने तीनों को मेहूंवाला बुलाया। सुबह करीब 11 बजे शिमला बाईपास पर मोहसिन जो कि अपने ई-रिक्शा पर मौजूद था को दूर से दिखाया। इसके बाद शाहरूख, अरशद व रवि ने मोहसिन का ई-रिक्शा किराये पर लेकर बुद्धा टेम्पल व एफआरआई घूमाने के लिए कहा और पूरे दिन उसमें घूमते रहे।
4 of 5
गुच्चू पानी में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बीते मंगलवार को तीनों ने फिर से मोहसिन को बुलाया और गुच्चूपानी लेकर जाने को कहा। मोहसिन तीनों को लेकर गुच्चूपानी ले गया। चारों ने गुच्चूपानी चौक पर स्थित ठेके से शराब ली और आगे जाकर पार्किंग के सामने बैठकर शराब पीने लगे।
5 of 5
ई रिक्शा चालक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शाम के वक्त जब मोहसिन नशे में हो गया तो रवि कश्यप ने उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद अरशद और शाहरूख ने भी एक बड़ा पत्थर लेकर उसके सिर व चेहरे पर वार किया। इससे मोहसिन की मौत हो गई।