देहरादून के दूल्हा बाजार में गुंजन की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र दहल गया। लोग हत्या का मंजर देखकर डरे हुए और गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों ने बातचीत में बताया कि वर्षों पहले क्षेत्र में इस तरह की एक हत्या हुई थी। इसके बाद अब इस हत्याकांड ने लोगों को हैरत में डाल दिया।
दरअसल, सोमवार को एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या कर दी। शहर के पलटन बाजार में दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक चापड़ लहराते हुए माैके से फरार हो गया। पुलिस ने एक घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार, गोविंदगढ़ निवासी गुंजन (23) पलटन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। बाजार में ही एक अन्य दुकान पर मन्नूगंज खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी आरोपी युवक आकाश कुमार भी कार्य करता था। दोनों एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे। इस कारण अच्छी दोस्ती थी।
प्रीति हत्याकांड: शादी से मुकरी तलाकशुदा प्रेमिका; प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से कर दी हत्या
2 of 5
देहरादून में हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि जब गुंजन को युवक के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह किनारा करने लगी। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी युवक पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था। इस कारण पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गुंजन के परिजनों ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर आरोपी से पूछताछ करना भी मुनासिफ नहीं समझा। इसके दो दिन बाद ही आरोपी युवक ने सरेआम युवती का कत्ल कर दिया।
3 of 5
देहरादून में हत्याकांड का अरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे रोजाना की तरह गुंजन पलटन बाजार स्थित कपड़े की दुकान पर कार्य करने के लिए पहुंची थी। बाजार की गली में अपने परिचित के यहां स्कूटी खड़ी करने गई थी, तभी आरोपी स्कूटर से आ धमका और बात करने लगा। विरोध करने पर स्कूटर से चापड़ निकालकर गर्दन पर हमला कर दिया।
4 of 5
देहरादून में हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपी ने युवती को पकड़कर दीवार की ओर धकेला। फिर गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इस दाैरान बचाव के प्रयास में युवती की अंगुलियां कट गईं। साथ ही चेहरा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवती वहीं गिर पड़ी। इससे पहले कि लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।
5 of 5
देहरादून में हत्याकांड के बाद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है। घटना स्थल से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं।
- अजय सिंह, एसएसपी