फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: अमर उजाला ग्रीनाथॉन...पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दौड़ा दून, युवाओं से लेकर बुजुर्ग भी हुए शामिल

Sun, 20 Apr 2025 10:59 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Apr 2025 10:59 AM IST
सार

मैराथन का आयोजन सुबह पांच बजे से शुरू होकर सुबह नौ बजे तक किया गया। युवा परेड मैदान से होते हुए दिलाराम चौक पहुंचे और वहां से फिर परेड मैदान तक लौटे।

विज्ञापन
Dehradun Amar Ujala Greenathon Youths ran with message of environmental protection
अमर उजाला ग्रीनाथॉन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के आह्वान पर दूनवासियों ने दौड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रविवार को अमर उजाला और सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी की ओर से ग्रीनाथॉन- एक कदम पर्यावरण के नाम दौड़ का आयोजन किया गया। करीब 2200 युवाओं ने परेड ग्राउंड से ब्रह्मकमल चौक होते हुए वापस परेड ग्राउंड तक पांच किलोमीटर दौड़ लगाई।



ग्रीनाथॉन-3.0 दौड़ के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने वाले सात सौ युवाओं को खास टी-शर्ट दी गई। मैराथन की शुरुआत जुंबा डांस, पशुअप्स जैसी फिटनेस गतिविधियों के साथ हुई। युवाओं ने पोस्टर और नारों के जरिये पेड़-पौधों और प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।ग्रीनाथॉन परेड ग्राउंड से शुरू होकर ब्रह्मकमल चौक होते हुए वापस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। समापन के मौके पर विजेता प्रतिभागियों को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर ग्रीनिक ऑर्गेनिक फार्म एवं नर्सरी की ओर से मैराथन में प्रतिभाग करने वाले लोगों को निशुल्क पौधे दिए गए।

Uttarakhand: छह साल का होने पर ही मिलेगा बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश, नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट

Trending Videos
Dehradun Amar Ujala Greenathon Youths ran with message of environmental protection
अमर उजाला ग्रीनाथॉन - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मैराथन के विजेता
- महिलाओं वर्ग में अर्पिता प्रथम, अंजलि द्वितीय और तनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- पुरुष (16 से 35 आयुवर्ग)
नितिन प्रथम, संदीप द्वितीय और योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-पुरुष (36 से 55 आयुवर्ग)
बलवीर प्रथम, सब्बल द्वितीय व रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-पुरुष वर्ग (56 व इससे अधिक आयुवर्ग)
जितेंद्र गुप्ता प्रथम, गोविंद राणा द्वितीय व शशी दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Dehradun Amar Ujala Greenathon Youths ran with message of environmental protection
अमर उजाला ग्रीनाथॉन - फोटो : अमर उजाला

बोले चेयरमैन, पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी
सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण और पर्वतों की रक्षा युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है। विशेषकर उन छात्रों के लिए जो सैन्य सेवा का सपना देखते हैं। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता ही उन्हें एक संपूर्ण और जिम्मेदार राष्ट्रसेवक बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Amar Ujala Greenathon Youths ran with message of environmental protection
अमर उजाला ग्रीनाथॉन - फोटो : अमर उजाला

युवाओं को कैंसर के प्रति किया गया जागरूक
कैलाश ओमेगा कैंसर सेंटर की एमडी डॉ. शालिनी सिंह (रेडियोथेरपी) ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने खानपान और दिनचर्या को संतुलित बनाना होगा। अव्यवस्थित दिनचर्या का प्रभाव स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेय है।

विज्ञापन
Dehradun Amar Ujala Greenathon Youths ran with message of environmental protection
ग्रीनाथॉन - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मैराथन के सहयोगी
मैराथन में सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी मुख्य सहयोगी और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, फॉक्सवैगन देहरादून डीडीपीएम ऑटोमोबाइल, एसबीआई बैंक, आदित्य ग्रीन पावर विशेष सहयोगी रहे। उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, एनबीटी ऑर्गेनाइज, पीसीएसटीआई होटल एंड क्रूज मैनेजमेंट इंस्टीटयूट, साईंग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल, सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी सहयोगी और शेप्स स्पोटर्स एंड एक्टिविटी सेंटर फिटनेस पार्टनर, कैलाश ओमेगा कैंसर सेंटर हेल्थ पार्टनर की भूमिका निभाई। इसके अलावा ग्रीनिक ऑर्गेनिक फार्म एवं नर्सरी और प्रेरणा इंटरप्राइजेज फ्रेश फ्रूट एंड वेजिटेबल सह सहयोगी की भूमिका में रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed