{"_id":"6b0c5d93c86e8c5cf80b7cf0","slug":"uttarakhand-weather-expected-to-change-in-first-week-of-december-alert-issued-for-fog-and-frost-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम बदलने के आसार, पहाड़ से मैदान तक कोहरा और पाला गिरने का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम बदलने के आसार, पहाड़ से मैदान तक कोहरा और पाला गिरने का अलर्ट
Mon, 30 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 30 Nov 2026 05:00 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश-बर्फबारी का असर तापमान में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर उत्तराखंड की सर्दी में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि नवंबर में बारिश की बेरुखी के चलते ठंड का असर कम रहा। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर और एक दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा और पाला गिरने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद दो दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि तीन से पांच दिसंबर को पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
UK Top News: नेत्र कुंभ का शंखनाद, आरटीओ को लेकर फर्जीवाड़ा, मसूरी में अल्ट्रा मैराथन
विज्ञापन
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3000 से 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।
