फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Board  Result: परिणाम घोषित...छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर, तस्वीरों में देखें कैसे खिले चेहरे

Sat, 19 Apr 2025 09:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Apr 2025 09:33 PM IST
सार

त्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पहली बार देहरादून जिले का प्रदर्शन शानदार रहा। मेरिट में टॉप तीन में शामिल चार छात्र-छात्राओं में से तीन देहरादून जिले के हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2025 result released teachers Student and parents celebrating Watch Photos
उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं की स्टेट टॉपर अनुष्का राणा अपने परिवार के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इससे उत्साहित शिक्षकों और छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास एवं समर्पण का परिणाम है।



यह उपलब्धि न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार, गुरुजनों और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। सभी माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षक समुदाय को भी विशेष रूप से बधाई। जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, वे समझें कि जीवन में असफलता अंत नहीं है। आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूते जाएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, निराश न हों, असफलता अंत नहीं बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ पुनः प्रयास करें।

Trending Videos
Uttarakhand Board Exam 2025 result released teachers Student and parents celebrating Watch Photos
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में दून के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश टॉप करने के साथ मेरिट लिस्ट में जगह बना जिले का मान बढ़ाया है। 12वीं के 16 तो 10वीं के 44 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है। इसके साथ ही सबसे अधिक बच्चों के साथ मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाला देहरादून जिला दूसरे नंबर पर है। जबकि 24 छात्रों के साथ मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाला ऊधमसिंह नगर पहला जिला है।

Uttarakhand Board Exam 2025 result released teachers Student and parents celebrating Watch Photos
परिजनों में खुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर दसवीं की बात करें तो मेरिट लिस्ट में 44 छात्रों के साथ देहरादून जिला चौथे नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर भी ऊधमसिंह नगर ने जगह बनाई है। 12वीं की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वालों में अनुष्का राणा पहले नंबर पर है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। जबकि दून के ही केशव भट्ट 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरे टॉपर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2025 result released teachers Student and parents celebrating Watch Photos
परिजनों में खुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा आयुष सिंह रावत 96.80 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हिमानी भट्ट 94.40 फीसदी अंक पाकर मेरिट लिस्ट में 13वीं रेंक हासिल की है। निखिल चौहान और कनिका ने 93.60 फीसदी अंक हासिल कर 17वीं रैंक प्राप्त की है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टाइगर फॉल के पास गहरी खाई में गिरी कार, अंदर थे दिल्ली से गए पति-पत्नी और दो बच्चे

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2025 result released teachers Student and parents celebrating Watch Photos

अभिषेक शर्मा, कृष शर्मा और मिशबा अंजुम 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 20वीं रैंक पर रहे। ज्योति 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ 21वीं, सोमेश सिंह, अंजलि नेगी, कनिका चौहान 92.60 फीसदी अंक के साथ 22वीं रैंक, लयाबा परविन 92.40 फीसदी अंक के साथ 23वीं रैंक, गौरी रतूड़ी 92.20 फीसदी अंकों के साथ 24वीं और माही ने 92 फीसदी अंकों के साथ 25वीं रैंक प्राप्त की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed