फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ धाम में जमी 8.5 फीट तक बर्फ, -14 डिग्री तापमान में मजदूरों के पास अलाव तक नहीं, तस्वीरें...

Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath bad condition labours not have bonfire
snowfall/kedarnath

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद से वहां काम कर रहे मजदूरों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। धाम में अभी भी आठ फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है। वहीं मजदूरों के पास अलाव तक नहीं है। तस्वीरें देखिए...

Trending Videos
Snowfall in Kedarnath bad condition labours not have bonfire
snowfall/kedarnath

केदारनाथ में सोमवार को दिनभर चटक धूप खिली रही। इस दौरान तापमान -14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदिर सहित केदारपुरी में अब भी साढ़े 8 फीट बर्फ मौजूद है। जिले में सोमवार को सुबह से आसमान साफ था। 

Snowfall in Kedarnath bad condition labours not have bonfire
snowfall/kedarnath

दिनभर चटक धूप खिलने से बीते दो दिनों से यहां ढाई फीट से अधिक बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में अभी भी 8.5 फीट बर्फ मौजूद है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ बिजली सप्लाई बाधित होने से धाम में रह रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath bad condition labours not have bonfire
केदारनाथ

कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि -14 डिग्री तापमान में लकड़ी नहीं होने से अलाव की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे धूप ढलते ही कमरों में बंद होना पड़ रहा है। आवासीय भवनों की छतों व निर्माण स्थलों पर बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। 

विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath bad condition labours not have bonfire
केदारनाथ

मौसम के ठीक रहने की स्थिति में अगले दो दिन के बाद पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं मौसम विभाग ने भी अभी अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed