फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे, मैक्स खाई में गिरते ही नदी में समा गई 10 जिंदगियां, तस्वीरें...

Mon, 14 Oct 2019 04:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Dead Bodies Rescue Horrible Photos from Max Vehicle Fall into River in chamoli
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में देवाल से 30 किमी दूर बलाण-हिमनी मोटर मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में मृतक लोग किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन कार खाई में गिरने से दस लोग नदी में ही समा गए। 

Dead Bodies Rescue Horrible Photos from Max Vehicle Fall into River in chamoli
- फोटो : अमर उजाला

हादसा इतना भयानक था कि कार के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप घायल भी हुए हैं। घायलों को 108 की मदद से सीएचसी थराली लाया गया। दो शवों को खाई से निकाल दिया गया है। 

Dead Bodies Rescue Horrible Photos from Max Vehicle Fall into River in chamoli
- फोटो : अमर उजाला

देर रात तक अन्य लोगों की तलाश जारी थी। दुघर्टना वाले क्षेत्र में कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण प्रशासन को दो घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिली। देवाल से आगे घेस घाटी में आज भी संचार की कोई सुविधा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead Bodies Rescue Horrible Photos from Max Vehicle Fall into River in chamoli
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में जिन घायलों की बचने की उम्मीद भी थी, देरी के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने 30 किमी दूर जाकर हादसे की सूचना लोगों को दी। तब तक घायल खाई में पड़े तड़पते रहे। 

विज्ञापन
Dead Bodies Rescue Horrible Photos from Max Vehicle Fall into River in chamoli
- फोटो : अमर उजाला

सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते यहां पर वाहन 20 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकते हैं। इस कारण भी प्रशासन की टीम को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में देर हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed