फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत, सीएम ने की दो-दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा

Mon, 14 Oct 2019 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रमेश चन्द्र जोशी, अमर उजाला, थराली
रमेश चन्द्र जोशी, अमर उजाला, थराली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Oct 2019 03:21 PM IST
सार

  • घेस घाटी में नहीं संचार सुविधा, दो घंटे देर से पहुंचा प्रशासन
  • वाहन असंतुलन होने के साथ ही सड़कों की बदहाल वजह बनी हादसे का कारण
  • डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल जाना 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli 10 died
चमोली हादसा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को देवाल के दूरस्थ क्षेत्र बलाण में हुई सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी। आज मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मृतक परिजन को दो-दो लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं।

Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli 10 died
चमोली हादसा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को देवाल के दूरस्थ क्षेत्र बलाण में हुई सड़क दुर्घटना की खबर प्रशासन तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। ऐसे में जिन घायलों की बचने की उम्मीद भी थी, देरी के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल, देवाल से आगे घेस घाटी में आज भी संचार की कोई सुविधा नहीं है। यहां से कोई भी सूचना देने के लिए 30 किमी दूर सवाड़ के नजदीक आकर ही कनेक्टिविटी मिल पाती है।

Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli 10 died
चमोली हादसा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को हुई दुर्घटना की सूचना देने के लिए ग्रामीणों को दुर्घटनास्थल से 30 किमी दूर सवाड़ आना पड़ा। तब जाकर प्रशासन व 108 से संपर्क हो पाया। सूचना के बाद प्रशासन को यहां पहुंचने में ही दो घंटे लग गए। सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते यहां पर वाहन 20 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकते। इस कारण भी प्रशासन की टीम को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में देर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli 10 died
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

यदि बलाण गांव के आसपास संचार की सुविधा होती तो तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय पर अस्पताल ले जाया जा सकता था, लेकिन नेटवर्क की सुविधा नहीं होने से राहत एवं बचाव कार्य में काफी देरी हुई। एक घायल ने तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli 10 died
डीएम स्वाति एस भदौरिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दुर्घटना का कारण जहां वाहन असंतुलन होना बताया जा रहा है वहीं कुछ घायलों का कहना है कि सड़क की स्थिति भी बदहाल है और सड़क में गहरे गड्ढे और मलबा होने के चलते वाहन असंतुलित हो जाते हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल जाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed