फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो दो दिन खाई में पड़े रहे पांचों दोस्तों के शव, 7 घंटे रस्सियों के सहारे चला रेस्क्यू

Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Dead Bodies of Five friends Rescued after two days of Accident from chakrata

देहरादून के चकराता में हुए कार हादसे के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि हादसा बीते शनिवार की देर शाम को हुआ होगा। लेकिन घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि उनकी आखरी बार युवकों से फोन पर बीते शुक्रवार शाम 7 बजे बात हुई थी। इसके बाद से ही पांचों युवकों के फोन बंद हो गए। 

Dead Bodies of Five friends Rescued after two days of Accident from chakrata

इसके बाद से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार की देर रात को हुआ होगा। हादसे के बाद ही पांचों के फोन बंद हुए होंगे। घाटी के अधिक गहरा और सघन होने के कारण लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर नहीं पड़ सकी होगी। 

Dead Bodies of Five friends Rescued after two days of Accident from chakrata

रविवार की सुबह किसी तरह लोगों की नजर कार के बंपर पर गई। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि परिजनों से वार्ता के बाद इस बात का पता चला है कि हादसा बीते शनिवार को नहीं शुक्रवार को हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead Bodies of Five friends Rescued after two days of Accident from chakrata

सूचना मिलने के करीब सात घंटे बाद पुलिस सभी शवों को खाई से बाहर निकालने में कामयाब हो सकी। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि जिस जगह पर कार खाई में गिरी। वहां पर नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं था। किसी तरह रस्सियों के सहारे टीम खाई में उतरी। 

विज्ञापन
Dead Bodies of Five friends Rescued after two days of Accident from chakrata
देहरादून में हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। बरसात के मौसम में झाड़ियां और पेड़-पौधे अधिक होने के कारण उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन दोपहर दो बजे तक चला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed