फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Who played game by creating video game featuring Congress leaders Lanka darbar viral

उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर वीडियो गेम बनाकर किसने किया खेल? सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

Thu, 22 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

गेम का जो लिंक वायरल है, उस पर क्लिक करते ही गेम के पहले राउंड में करन माहरा आते हैं। उनके नाम के साथ ही उन पर आरोप लिखा आता है। उनके रावण कैरेक्टर का अंत करने के लिए अग्निअस्त्र से हमले का विकल्प आता है। इसी प्रकार, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी के नाम के साथ आरोप लिखे आते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Who played game by creating video game featuring Congress leaders Lanka darbar  viral
उत्तराखंड कांग्रेस का लंका दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर बना उत्तराखंड कांग्रेस का लंका दरबार गेम खूब वायरल हो रहा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम हरीश रावत, पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रवक्ता गरिमा दसौनी और पूर्व अध्यक्ष करन माहरा को रावण के कैरेक्टर में दिखाया गया है। इन पर भगवान राम के रूप में गेम खेलने वाला हमला करता है। उसका अंत हो जाता है। अंत में गेम प्लेयर को इसका एक स्कोर मिलता है।

विज्ञापन


गेम का जो लिंक वायरल है, उस पर क्लिक करते ही गेम के पहले राउंड में करन माहरा आते हैं। उनके नाम के साथ ही उन पर आरोप लिखा आता है। उनके रावण कैरेक्टर का अंत करने के लिए अग्निअस्त्र से हमले का विकल्प आता है। इसी प्रकार, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी के नाम के साथ आरोप लिखे आते हैं। उनके रावण कैरेक्टर पर हमले के लिए वरुणास्त्र का विकल्प आता है और साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का प्रचार भी लिखा आता है।
विज्ञापन


गेम के तीसरे राउंड में हरक सिंह रावत का कैरेक्टर आता है। उन पर दो आरोप लिखे आते हैं। उनके इस रावण कैरेक्टर के अंत के लिए नागास्त्र का विकल्प आता है, सख्त भू कानून के प्रचार के साथ। चौथे राउंड में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रावण कैरेक्टर आता है। उन पर दो आरोप लिखे आते हैं। उनके इस कैरेक्टर के अंत के लिए वायवास्त्र का विकल्प मिलता है, जिसके साथ अग्निवीर सेल गठन का प्रचार भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद और अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़, केदारनाथ धाम आएंगी राष्ट्रपति

Trending Videos

गेम के पांचवें राउंड में पूर्व सीएम हरीश रावत का रावण कैरेक्टर आता है। गेम शुरू होने से पहले उन पर तीन आरोप लिखे आते हैं। उनके इस रावण कैरेक्टर के अंत के लिए वैष्णवास्त्र का विकल्प आता है, जिसके साथ 30 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रचार भी लिखा आता है।

राहुल गांधी के रावण कैरेक्टर के अंत के साथ गेम खत्म

आखिरी राउंड में राहुल गांधी का रावण कैरेक्टर आता है। इस कैरेक्टर के अंत के लिए ब्रह्मास्त्र दिया जा रहा है। साथ में यूसीसी का प्रचार भी। गेम पूरा होने के बाद जय श्री राम का साउंड भी बजता है। अंत में लिखा आता है कि आइए मिलकर संकल्प करें कि इस रावण रूपी कांग्रेस को देवभूमि से उखाड़ फेंकें। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसका विकासकर्ता कौन है, ये जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed