फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एससी युवक की मौत पर कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने किया प्रायश्चित, सीएम त्रिवेंद्र ने बताया नौटंकी

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Dalit Boy death beaten by upper cast youths cm trivendra syas harish rawat Atonement Drama 
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत/पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अनुसूचित जाति के युवक की हत्या मामले में दिए गए धरने को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को सलाह दी कि अच्छा होता कि वे अलवर (राजस्थान) में प्रायश्चित कर आते। 

Dalit Boy death beaten by upper cast youths cm trivendra syas harish rawat Atonement Drama 
मौन व्रत पर बैठे हरीश रावत व अन्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे जब यह पूछा गया कि टिहरी के नैनबाग तहसील में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौन व्रत कर रहे हैं तो इस पर मुख्यमंत्री ने तंज किया। 

बर्बर पिटाई के बाद अनुसूचित जाति के युवक की हुई मौत, पूर्व सीएम हरीश रावत ऐसे किया प्रायश्चित

Dalit Boy death beaten by upper cast youths cm trivendra syas harish rawat Atonement Drama 
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं। सुदूर उत्तर पूर्व में चुनावी दौरा करके आए हैं। अच्छा होता यदि वे अलवर राजस्थान में प्रायश्चित कर आते। फिर उनको अपने राष्ट्रीय दायित्वों का बोध हो जाता। 

हरीश रावत की त्रिवेंद्र सरकार को चुनौती, कहा-घोटाला हुआ है, तो हाईकोर्ट की बेंच से कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalit Boy death beaten by upper cast youths cm trivendra syas harish rawat Atonement Drama 
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

उनकी पार्टी को भी लगता कि वे राष्ट्रीय स्तर के हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत का धरना खाली नौटंकी है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने मामले की जांच समय पर आने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी जांच यदि समय पर पूरी होती है तो उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं। 

विज्ञापन
Dalit Boy death beaten by upper cast youths cm trivendra syas harish rawat Atonement Drama 
डा. देवेंद्र भसीन

वहीं एक प्रेस बयान में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि सब पूछ रहे हैं कि उनका अनुसूचित जाति के युवक के प्रति ये प्रेम घटना के कई दिन बाद कैसे जाग उठा।जबकि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा चुका है और सरकार व भाजपा पीड़ित परिवार के साथ  खड़े हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed