फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्य ने दौड़ाई साईकिल

Mon, 18 Sep 2017 01:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
cycle rally held in dehradun
rekha arya in cycle rally

बेटियों के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को दून से हरिद्वार तक 55 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। बालिका बचाओ, बालिका पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता के लिए कई बेटियां राज्य मंत्री रेखा आर्या की हमसफर बनीं।





 

cycle rally held in dehradun
rekha arya in cycle rally

दून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘महिला शक्ति, भारत की शक्ति’ का नारा देकर रैली को हरी झंडी दिखाई, तो धर्मनगरी हरिद्वार में केंद्रीय महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने रैली का समापन किया। दून और हरिद्वार जिलों में लिंगानुपात की असमानता के खिलाफ संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था।

 

cycle rally held in dehradun
rekha arya in cycle rally
नेशनल हाईवे पर रैली का कई जगह पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री की अगुवाई में यह रैली चार घंटे में दून से हरिद्वार पहुंची। इस दौरान दून-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर रूट डायवर्ट रहा। रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cycle rally held in dehradun
cycle rally
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल के बाद हरियाणा में लिंगानुपात में तेजी से सुधार हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, हरिद्वार और चंपावत जिलों में बाल लिंगानुपात में कमी पर उन्होंने चिंता जताई। पुलिस लाइन से विधानसभा चौक तक 400 साइकिल सवार पहुंचे।
 
विज्ञापन
cycle rally held in dehradun
rekha arya in cycle rally
​इस मौके पर उन्हें बालिका संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद 25 साइकिल सवारों को छोड़कर बाकियों को लौटा दिया गया। इस रैली में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट और मिस उत्तराखंड नेहा राज, एथलीट हरेंद्र ने भी भाग लिया। शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, पुष्कर सिंह धामी, मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed