फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी: जल्द हो सकता है हैवानियत का शिकार हुई बालिका के केस का खुलासा, बहन से मिली मदद

Tue, 21 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 21 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
uttarkashi gang rape and murder case may be workout soon
protest - फोटो : amar ujala

डुंडा ब्लाक में हैवानियत का शिकार हुई बालिका की बड़ी बहन के सनसनीखेज खुलासे के बाद अब इस वीभत्स कांड का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने मृतका की बहन के बयान के आधार पर खच्चर चलाने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के एक गांव में बालिका की दुराचार के बाद हत्या के मामले का हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

uttarkashi gang rape and murder case may be workout soon
protest

डुंडा ब्लॉक के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका की शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में शक के आधार पर बिहार मूल के पांच मजदूरों के अलावा कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन सोमवार को पत्रकारों के सामने मृतका की 17 वर्षीय बड़ी बहन ने सनसनीखेज खुलासा कर मामले का रुख ही बदल दिया है।
 

uttarkashi gang rape and murder case may be workout soon
protest

किशोरी ने बताया कि खच्चर चलाने और मजदूरी करने वाला एक युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन युवक ने उसे फोन करके रात को उठा ले जाने और साथ नहीं चलने पर उसकी गर्दन उड़ा देने की धमकी दी थी। उसने आगे बताया कि धमकी भरे फोन के बाद वह अपने ननिहाल चली गई, लेकिन अगले ही दिन पता चला कि उसकी छोटी बहन की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarkashi gang rape and murder case may be workout soon
protest

किशोरी का आरोप था कि उसे परेशान करने वाले युवक ने ही उसकी छोटी बहन की हत्या की है। बड़ी बहन के बयान और जांच दल के इनपुट के आधार पर पुलिस ने युवक को पड़ोस के गांव से हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक के नशे में धुत्त होने से उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। डीएनए जांच और अधिकारिक पुष्टि से पूर्व पुलिस मामले में कोई भी बयान देने से बच रही है। 
 

विज्ञापन
uttarkashi gang rape and murder case may be workout soon
protest

सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दी गई बालिका के परिजनों से राज्य के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को मिले मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार इस जघन्य घटना को लेकर गंभीर है। सरकार हत्यारों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दिलाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि  पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की हर संभव मदद की जाएगी। गौरतलब है कि यह परिवार गरीबी के कारण पुजारगांव में खंडहर जैसे घर में रहने को मजबूर है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed