फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादूनः पॉश इलाके में घरवालों को लहूलुहान कर बदमाशों ने लूटे लाखों, तस्वीरें...

Fri, 28 Apr 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
robbery in dehradun dalanwala
robbery - फोटो : rajeev gupta, amar ujala

देहरादून के पॉश इलाके डालनवाला में हथियारबंद आधा दर्जन डकैतों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। डकैतों ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे कपड़ा व्यापारी सुमित टंडन के घर धावा बोल‌ दिया। डकैतों ने परिवार वालों के साथ मारपीट भी की और उन्हें बंधक बना लिया।


 

robbery in dehradun dalanwala
robbery
सुमित टंडन की इंदिरा नगर बाजार में कपड़े की दुकान है। वह डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में साकेत कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे डकैत घर के पीछे के कमरे में खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में दाखिल हुए।

 
robbery in dehradun dalanwala
robbery
कमरे में पत्नी के साथ सो रहे सुमित व उनकी पत्नी रूचिका को बंधक बनाते हुए उनकी मां वंदना टंडन के भी हाथ रस्सी से बांध दिए। डकैत वंदना के हाथ के कंगन छीनने लगे उन्होंने शोर मचा दिया। इधर सुमित व रूचिका ने विरोध किया तो डकैतों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला बोल दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
robbery in dehradun dalanwala
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल - फोटो : AmarUjala
डकैतों ने शोर न मचाने की चेतावनी दी फिर भी सुमित की पत्नी रुचिका ने शोर मचाना जारी रखा। चीख पुकार सुन दूसरे कमरे में सो रहे सुमित के भाई आशु व उनकी पत्नी दीपाली की नींद खुल गई। दोनों बाहर आना चाहे तो कमरा बाहर से बंद मिला। इस बीच सुमित व रूचिका के कमरे से डकैत अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवर लूट लिए।
 
विज्ञापन
robbery in dehradun dalanwala
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आशु चिल्लाया की उसने पुलिस को फोन कर दिया है पुलिस आ रही है। यह सुन डकैत घबरा गए और जल्दबाजी में जो कुछ सामने मिला व लूटकर भाग निकले। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक गणेश जोशी भी सुमित टंडन के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि एसओजी टीम व थाने की फोर्स को डकैतों की तलाश के लिए लगा दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed