फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को लेकर ससुराल आया था, 'साइको' प्रेमी ने दे डाली ऐसी मौत कि घर में मच गया कोहराम

Mon, 07 May 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Mon, 07 May 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Psycho Lover do heinous murder his girlfriend husband in haridwar
murder in haridwar

प्रेमी से प्रमिका की कहीं और शादी होना बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने उसके पति का वो हाल किया कि घर में कोहराम मच गया।



 

Psycho Lover do heinous murder his girlfriend husband in haridwar
murder in haridwar

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह करने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने ससुराल में आए प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक युवक पर भी हत्या के इरादे से फायर झोंका। छर्रे लगने से घायल होने के बाद युवक बचकर भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।       

Psycho Lover do heinous murder his girlfriend husband in haridwar
murder in haridwar

दिल दहला देने वाली वारदात रविवार सुबह करीब सात बजे ग्राम बहादरपुर सैनी में हुई। मिली जानकारी के अनुसार गांव बहादरपुर सैनी (जाधवपुरी) निवासी तेलूराम पुत्र जयपाल गांव से साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही मंजीत पुत्र राजकुमार दौड़कर उसके करीब पहुंचा। जब तक तेलू उसका इरादा भांप पाता मंजीत ने देसी तमंचे से तेलूराम पर दो फायर झोंक दिए। फायर होने पर नीचे झुक जाने के चलते तेलू की जान बच गई। वह तुरंत दौड़कर एक ग्रामीण के घर घुस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Psycho Lover do heinous murder his girlfriend husband in haridwar
murder in haridwar

इधर, मंजीत के परिजन उसे पकड़कर घर ले गए। इसके कुछ देर बाद ही फिर मंजीत अपने घर की छत से होते हुए पड़ोस के घर की छत लांघकर गांव में ही रहने वाले एक ग्रामीण के घर पहुंचा। उनका दामाद संजय (22) पुत्र नथलू निवासी महाहिदपुर बुग्गावाला आया हुआ था। उस समय परिवार के लोग नाश्ता कर रहे थे। मंजीत ने इशारे से संजय को घर के बाहर बुलाया और उस पर तमंचे से गोली दाग दी। गोली सीधे छाती में लगने से संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर एकत्र हुए परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत मंजीत को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह पीटा । घटना की सूचना मिलते की आसपास के गई गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर बहादराबाद के थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Psycho Lover do heinous murder his girlfriend husband in haridwar
murder in haridwar

पुलिस की मानें तो जिस परिवार का संजय दामाद था उस परिवार की बेटी से मंजीत का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसओ ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर माह में उनकी शादी हुई थी। संजय शनिवार को ही अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। पुलिस के अनुसार छर्रे लगने से घायल तेलूराम की हालत खतरे से बाहर है। तेलूराम से मंजीत के भाई सुनील का विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण उसने तेलू पर भी प्राणघातक हमला किया। आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल तेलूराम के भाई ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज करा जाएगा।इड्ढस बीच गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ हे। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed