फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा सी बात पर पूर्व आर्मी जवान ने दिव्यांग भाई को मारी गोली, सिर के उड़े परखच्चे, दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 22 Mar 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज Updated Thu, 22 Mar 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Horrible photos of Brother murder by ex army man in uttarakhand
murder

झगड़े के दौरान सेना के पूर्व लांसनायक ने अपने छोटे दिव्यांग भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव कठंगरी से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली है। देर रात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं गुरुवार को दिव्यांग भाई को गोली मारने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिन ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए।

Horrible photos of Brother murder by ex army man in uttarakhand
murder - फोटो : amar ujala

बुधवार सुबह करीब करीब आठ बजे हल्दुआ गांव में पूर्व लांसनायक कल्याण दत्त शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद और उसके दिव्यांग भाई दिनेश शर्मा (43) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार, दिनेश ने कल्याण के हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इससे आक्रोशित कल्याण दत्त बगल में ही अपने घर गया और 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक ले आया। उसने दिनेश के कमरे की खिड़की से उसकी बाईं कनपटी पर गोली मार दी। चारपाई पर लेटे दिनेश के सिर के परखचे उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Horrible photos of Brother murder by ex army man in uttarakhand
murder

आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से भाग रहे कल्याण दत्त को हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक के साथ धर दबोचा। साथ ही मृतक दिनेश का चाकू भी बरामद कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी ली और कोतवाल उपाध्याय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर, सूचना पर बुधवार देर शाम मृतक की पत्नी किरन भी गाजियाबाद से बेटी हनी के साथ यहां पहुंच गई। देर रात किरन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible photos of Brother murder by ex army man in uttarakhand
murder - फोटो : amar ujala

झगड़े की वजह और उसके बाद दिव्यांग भाई की हत्या के पीछे का कारण आखिर क्या है, इसके लिए पुलिस आरोपी पूर्व लांसनायक कल्याण दत्त शर्मा से पूछताछ कर रही है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी इसे मकान या फिर दिनेश के चिड़चिड़ेपन को हत्या की वजह मान रहे हैं। दिव्यांग दिनेश शर्मा करीब 13 साल पहले गांव के ही एक व्यापारी की किच्छा स्थित राइस मिल में काम करता था। उस बीच वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद से उसके आधे शरीर को लकवा मार गया था और वह व्हील चेयर के सहारे ही चलता था।

विज्ञापन
Horrible photos of Brother murder by ex army man in uttarakhand
murder

दिनेश शर्मा 13 साल पहले हादसे के बाद मुफलिसी में घिर गया। इसके अलावा वह पत्नी किरन पर शक भी करता था और मारपीट भी। इससे तंग आकर करीब दस वर्ष पहले उसकी पत्नी किरन बेटी हनी (11) को लेकर गाजियाबाद चली गई थी। अब उसकी बेटी दिल्ली में ही पढ़ रही है। ऐसे में दिव्यांग दिनेश को कभी बड़े भाई के बच्चे खाना खिला देते थे तो कभी गांव के अन्य लोगों से मांगकर वह भरण पोषण कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed