{"_id":"5b0cded84f1c1b8d6e8b52c3","slug":"girl-hang-herself-at-police-kotwali-najibabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कफन में लिपटी घर लौटी दुसरे समुदाय के युवक के साथ गई बेटी, मच गया कोहराम, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कफन में लिपटी घर लौटी दुसरे समुदाय के युवक के साथ गई बेटी, मच गया कोहराम, पुलिस तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 May 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : file photo
दुसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती सफेद कफन में लिपट कर वापस घर पहुंचेगी। इस खबर के बाद कोहराम मच गया। माहौल इतना बिगड़ा की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।
Trending Videos
protest
देहरादून से दुसरे समुदाय के एक युवक के साथ गई एक युवती ने सोमवार की रात नजीबाबाद कोतवाली की बैरक में फांसी लगा ली। जिसके बाद देहरादून में युवती के परिजन और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश हैं।
protest
गुस्साएं लोगों ने रायपुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और रायपुर रोड पर जाम लगा दिया। देहरादून के रायपुर थाने के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
बता दें कि युवती जावेद नाम के युवक के साथ गई थी। जिसके बाद नजीबाबाद पुलिस ने सोमवार को युवती को बरामद किया था। रात में युवती को एक महिला कांस्टेबल के साथ बैरक में सोने भेज दिया। इसी बीच रात में किसी समय युवती ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
protest on girl suicide
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों ने युवती को ले जाने के आरोपी जावेद को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने रायपुर रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों में कुछ हिंदूवादी संगठनों और भाजपा के नेता भी शामिल हैं। हालांकि दोपहर बाद जाम खोल दिया गया, लेकिन युवती के परिजन थाने में जमे रहे।