{"_id":"57f928054f1c1b6d532702d3","slug":"dalit-murder-wife-asked-death-penalty-for-murderer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थूकने पर दलित की हत्या, पत्नी मांग रही पति के हत्यारे के लिए फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थूकने पर दलित की हत्या, पत्नी मांग रही पति के हत्यारे के लिए फांसी
Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sohanram family
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के बागेश्वर में थूकने पर दलित युवक की हत्या से टूटने के बाद भी मृतक की पत्नी ने अपना हौसला नहीं खोया। दो बच्चों की तरफ देखते हुए मृतक सोहनराम की पत्नी ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को पाल लेगी पर वह हत्यारे को फांसी पर लटकते देखना चाहती है।
तस्वीर में बच्चों के साथ सोहनराम की पत्नी और मृतक सोहनराम बाएं (फाइल)।
2 of 5
sohanram family
- फोटो : AmarUjala
बागेश्वर के सानीउडियार के भेटा गांव में गेहूं पिसाने गए सोहन राम की गांव के ही शिक्षक ललित कर्नाटक ने दरांती से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि सोहनराम के थूकने को लेकर ललित का उससे विवाद हुआ था।
3 of 5
sohanram family
- फोटो : AmarUjala
सोहनराम की मौत की खबर सुनते ही पिता फकीर राम सुन्न हो गए हैं। मां शांति देवी भी बदहवास हैं। दो मासूम बच्चों को इतना पता है कि अब उनके पिता कभी घर नहीं लौटेंगे। वहीं मृतक की गर्भवती पत्नी मीना टूटने के बावजूद सास-ससुर को हौसला दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sohanram family
- फोटो : AmarUjala
दो बच्चों की मां मीना सात माह की गर्भवती है और उसे अपने आने वाले बच्चे की भी चिंता है। पर उसने गजब का हौसला रखा है। वह बार-बार कहती है कि बिना वजह उसके पति की हत्या कर दी गई। वह हत्यारे को जिंदा नहीं देखना चाहती।
विज्ञापन
5 of 5
sohanram family
- फोटो : AmarUjala
उसका कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को पाल लेगी पर वह अपनी मांग उजाड़ने वाले को देखना नहीं चाहती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।