फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाकशुदा पत्नी का कबूलनामा: प्रेमी के साथ मिलकर की मीट कारोबारी की हत्या, बेटे से जुड़ी थी वारदात की वजह

Fri, 25 Nov 2022 11:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Crime Divorced wife kills meat trader with lover for greed of property Dehradun Uttarakhand news in hindi
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

सहसपुर क्षेत्र में मीट कारोबारी की हत्या उसकी तलाकशुदा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार कारोबारी लगातार अपनी संपत्तियों को बेच रहा था। ऐसे में महिला को डर था कि वह उसके बेटे के लिए कुछ नहीं छोड़ेगा। अपने बेटे के भविष्य की चिंता में महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



बृहस्पतिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सहसपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को सहसपुर के बालूवाला स्थित एक मकान में गुमान सिंह नाम के मीट कारोबारी का शव पड़ा हुआ था।

गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान मकान तक आने वाले रूट के करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक महिला मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति के साथ आती दिख रही थी। पुष्पा देवी ने इस महिला की पहचान अपनी पूर्व भाभी आशा यादव के रूप में की। 

Crime Divorced wife kills meat trader with lover for greed of property Dehradun Uttarakhand news in hindi
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आशा यादव के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसने हत्या से पहले कई दफा रणजीत सिंह (निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल) नाम के व्यक्ति से बात की है। हत्या के बाद भी लगातार उससे बात की जा रही थी। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर आशा यादव और रणजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Crime Divorced wife kills meat trader with lover for greed of property Dehradun Uttarakhand news in hindi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी के अनुसार आशा यादव ने पुलिस के सामने हत्याकांड का राज खोल दिया। उसने बताया कि गुमान सिंह से उसका 2013 में तलाक हो गया था। इसके बाद से उनका बेटा गुमान सिंह के साथ ही रहता था। आशा के मुताबिक गुमान सिंह उनके बेटे का ख्याल नहीं रखता था। कुछ दिन पहले पता चला कि वह लगातार अपनी संपत्तियों को बेच रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime Divorced wife kills meat trader with lover for greed of property Dehradun Uttarakhand news in hindi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बालूवाला स्थित मकान को भी उसने 12 लाख रुपये में किसी को बेच दिया था। इसमें से बहुत सा रुपया वह खर्च भी कर चुका था। आशा को डर सताने लगा था कि इस तरह वह उनके बेटे के लिए कुछ नहीं छोड़ेगा। इस पर आशा ने रणजीत को सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर गुमान सिंह की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
Crime Divorced wife kills meat trader with lover for greed of property Dehradun Uttarakhand news in hindi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आशा ने मंगलवार शाम को गुमान को फोन कर बालूवाला स्थित मकान पर बुलाया। यहां उसके लिए शराब के दो पव्वे भी लेकर गई। रणजीत ने गुमान सिंह को शराब में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी। जब रात में उसे नींद आ गई तो दोनों ने गुमान सिंह का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राजधानी में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की रेड,कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed