जम्मू कश्मीर के टंगधार में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए दून के जांबाज संदीप सिंह रावत को शनिवार को नम आंखों से आखिरी विदाई दी गई।
2 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
अंतिम दर्शनों के बाद मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। बाद में हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा निकली। यहीं उनकी अंत्येष्टि की गई।
3 of 11
शहीद संदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा दून
- फोटो : AmarUjala
शनिवार सुबह करीब दस बजे शहीद संदीप का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर नवादा स्थित उनके आवास पहुंचा। आर्मी बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए सेना के जवान जब पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे तो वहां सन्नाटा छा गया।
4 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
जैसे ही संदीप का पार्थिव शरीर घर के आंगन में लाया गया तो वहां चीख पुकार मच गई। संदीप की मां आशा देवी उसके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगी। मां के आंसू देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें भी नम हो गई।
5 of 11
शहीद संदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार
- फोटो : AmarUjala
फौजी पिता हरेंद्र रावत ने किसी तरह खुद को और पत्नी को संभाला। इसके बाद लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। घर से निकली शहीद की अंतिम यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। जिसमें संदीप रावत अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के साथ शहीद को सलामी दी गई।