{"_id":"6b05b6a4955b56c9060f22fc","slug":"leopard-that-killed-woman-in-saneh-kotridhang-was-tranquilized-villagers-heaved-sigh-of-relief-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Tue, 24 Nov 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:44 PM IST
सार
कोटद्वार में सनेह के कोटड़ीढांग में गुलदार का आतंक लंबे समय से था। बीते दिन ही गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया था। आज गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन
गुलदार को किया ट्रैंकुलाइज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम ट्रैंकुलाइज कर लिया है। उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है, जहां से उसे पिंजरे में डालकर कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
डीएफओ तरुण एस. ने इसकी पुष्टि की। बताया कि हमलावर गुलदार को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर टीम ने ट्रैंकुलाइज करने में सफलता हासिल की है। गुलदार की मूवमेंट नजर आने पर टीम अलर्ट हो गई थी।
विज्ञापन
UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग
विज्ञापन
बताया कि हमलावर गुलदार की उम्र तीन से चार साल के बीच है। वह नर गुलदार है। गुलदार के पकड़ में आने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन अधिकारियों के अनुसार इसी गुलदार ने सोमवार दिन में कोटड़ीढांग निवासी कविता कोटियाल पर हमलाकर मार डाला था।
