Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kumbh 2027: group of Ramta Panch from Juna Akhara arrived in Haridwar saints were welcomed

कुंभ-2027: हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े

Tue, 24 Nov 2026 08:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Nov 2026 08:54 PM IST
सार

जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का भव्य स्वागत हुआ। जमात पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-नगाड़ों और अखाड़े की धर्मध्वजा के साथ निकली। इस पेशवाई नगर प्रवेश यात्रा में नागा संन्यासी और महामंडलेश्वर रथों पर सवार होकर शामिल हुए।

विज्ञापन
Kumbh 2027: group of Ramta Panch from Juna Akhara arrived in Haridwar saints were welcomed
हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की भव्य नगर प्रवेश यात्रा आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। यात्रा के हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करते ही श्यामपुर और चंडी चौकी पर स्थानीय श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


संतों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अनुसार, चंडी चौकी से स्वागत के बाद यह यात्रा श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर होते हुए ज्वालापुर स्थित गुग्गा पीर क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


वहां पहुंचने के बाद अखाड़े के सभी साधु-संत अपने निर्धारित डेरे छावनी में विश्राम करेंगे, जहां आगामी धार्मिक अनुष्ठानों और शाही स्नान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

Trending Videos

Kumbh 2027: group of Ramta Panch from Juna Akhara arrived in Haridwar saints were welcomed

अखाड़ों की परंपराओं का सम्मान करते हुए उपलब्ध कराई जाएंगी सभी सुविधाएं: मेलाधिकारी

मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ की तैयारियां अखाड़ों, साधु-संतों और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से की जा रही हैं। अखाड़ों की धार्मिक परंपराएं कुंभ की विशिष्ट पहचान हैं। मेला प्रशासन इन परंपराओं का पूरा सम्मान करते हुए अखाड़ों को आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ हरिद्वार कुंभ को उसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।

कुंभ मेला-2027 की प्रमुख स्नान तिथियां

- 14 जनवरी 2027 – मकर संक्रांति
- 06 फरवरी 2027 – मौनी अमावस्या
- 11 फरवरी 2027 – बसंत पंचमी
- 20 फरवरी 2027 – माघ पूर्णिमा
- 06 मार्च 2027 – महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
- 08 मार्च 2027 – फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
- 15 मार्च 2027 – देव डोलियों का अमृत स्नान
- 07 अप्रैल 2027 – नव संवत्सर
- 14 अप्रैल 2027 – मेष संक्रांति (अमृत स्नान)
- 15 अप्रैल 2027 – श्रीराम नवमी
- 20 अप्रैल 2027 – चैत्र पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed