उत्तराखंड के रुड़की में अस्पतालों में बेड हासिल करने के लिए दर-दर भटक रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए नगर विधायक और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बड़ी पहल की है। इसके तहत सिंचाई विभाग की बिल्डिंग में 150 बेड का कोविड आइसोलेशन सेंटर खोला गया है।
इसका नाम हेल्पिंग हैंड कोविड सेल रखा गया है। सफाई के बाद इसमें करीब 80 बेड भी लगा दिए गए हैं। उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिला प्रशासन को सेंटर के लिए कोविड गाइडलाइन के नियमों के तहत अनुमति जारी करने के लिए पत्राचार किया है। इससे रुड़की में कोविड के मरीजों को राहत मिलेगी।
उत्तराखंड: सरकार का दावा, प्रदेश में खाली हैं 7000 आइसोलेशन और 2500 से अधिक ऑक्सीजन सपोर्टर बेड
सोमवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने सिंचाई विभाग के नवनिर्मित डाटा सेंटर के भवन को कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल से वार्ता की थी। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विधायक के साथ भवन का निरीक्षण किया।
उत्तराखंड: सीडीएस बिपिन रावत ने दिया भरोसा, कहा- सेना के अस्पतालों में भी होगा संक्रमितों का इलाज
सहमति बनने पर भवन में काफी समय से जमा धूल आदि को साफ करने के साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया गया। इसके बाद विधायक ने विभिन्न संस्थाओं की मदद से यहां 80 बेड और गद्दे आदि लगवा दिए। विधायक ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता कर ली गई है।
2 of 6
रुड़की में बनाया गया 150 बेड का कोविड केयर सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
सभी सुविधाएं स्थापित करने के बाद जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि भवन कोविड केयर सेंटर के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। विधायक प्रदीप बत्रा के सुझाव पर निरीक्षण भी किया गया है। भवन में कुछ व्यवस्थाएं जुटा ली गई है। साथ ही कोविड गाइडलाइन के तहत अनुमति के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार किया गया है। जल्द ही कोविड गाइडलाइन के तहत सभी जरूरी सुविधाएं विकसित कर ली जाएंगी।
3 of 6
रुड़की में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते विधायक और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि वे कई दिनों से जगह की तलाश कर रहे थे। कई बैंक्वेट हॉल भी देखे, लेकिन सभी जगह बुकिंग आदि की समस्या थी। इसके बाद सिंचाई विभाग का खाली पड़ा भवन तलाशा गया। उन्होंने बताया कि यह भवन आबादी से दूर है। सामने की तरफ गंगनहर का किनारा है। इसलिए यह कोविड केयर सेंटर के रूप में पूरी तरह सुरक्षित होगा।
4 of 6
रुड़की में कोविड केयर सेंटर की सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कोविड सेंटर में 80 बेड और गद्दे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा दवाएं, थर्मामीटर, ऑक्सीजन मीटर, पानी की बोतल, मास्क और पीपीई किट भी रख दी गई है। जब मरीज भर्ती होंगे तो उनके खाने पीने की व्यवस्था भी की जाएगी। सेंटर में गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर की सुविधा भी दी जाएगी।
5 of 6
रुड़की में इसी भवन में बनाया गया कोविड केयर सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
डाटा सेंटर में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर के बाहर कोरोना जांच के लिए बूथ भी बनाया जाएगा। इसके लिए सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों से भी वार्ता की जा रही है। इस बूथ पर शहर का कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपनी जांच करा सकता है।