{"_id":"607eaf0d9cc7185cce0e5304","slug":"coronavirus-in-dehradun-news-crowd-in-hospitals-and-pathology-lab-for-covid-test-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में कोरोना: कोविड टेस्ट कराने के लिए अस्पताल और निजी लैब में उमड़ी भीड़, बैकलॉग भी बढ़ा, तस्वीरें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में कोरोना: कोविड टेस्ट कराने के लिए अस्पताल और निजी लैब में उमड़ी भीड़, बैकलॉग भी बढ़ा, तस्वीरें...
पटेलनगर स्थित दून मेडिकल कॉलेज की लैब के डॉक्टर और टेक्नीशियन समेत पांच लोगों के कोरोना संक्रमित होने से दो दिनों बंद लैब में मंगलवार से जांच शुरू हो गई। पहले दिन करीब 400 लोगों के सैंपल की जांच की गई। साथ ही दून अस्पताल में भी लोगों के सैंपल लिए गए। बता दें कि मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में और अस्पताल के कलेक्शन सेंटर में दो डॉक्टरों और तीन लैब टेक्नीशियनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों कार्यों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
इस दौरान दोनों जगह सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जिसके चलते कोरोना सैंपल की कलेक्शन और जांच नहीं हो पाई थी। इससे जांच का बैकलॉग भी बढ़ गया। शहर के सबसे बड़े दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सैंपल कलेक्शन और जांच न होने की वजह से इसका सीधा असर राजकीय जिला कोरोनशन अस्पताल और हरिद्वार बायपास रोड स्थित आहूजा पैथोलॉजी लैब समेत विभिन्न निजी लैब पर देखने को मिला।
वहां भी लोग सैंपल देने को लेकर धक्का-मुक्की करते नजर आए। कोरोनेशन अस्पताल में आमतौर पर रोजाना औसतन 100 लोगों की कोरोना एंटीजन जांच होती थी। वहीं अब करीब 200 लोगों की एंटीजन जांच हो रही है। यह जानकारी जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती ने दी। वहीं, सीएमओ कार्यालय नियुक्त की गई टीम द्वारा भी 500 से अधिक आरटीपीसीर जांच के सैंपल लिए गए।
2 of 6
कोविड जांच कराने के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कॉलेज में चिकित्सा स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण सैंपल कॉलेक्शन और जांच नहीं हो पाई इसलिए इसका असर कोरोनेशन अस्पताल और अन्य निजी निजी लैब में लंबी भीड़ के रूप में नजर आया।
3 of 6
कोविड जांच कराने के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर निवासी सुशील पांडे का कहना है कि कोविड-19 जांच के लिए दो दिन से लाइन में लग रहे हैं। लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे से कोरानेशन अस्पताल में लाइन में लगे रहने के बाद भी देर शाम तक नंबर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोविड जांच कराने के लिए आहुजा लैब में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश निवासी डालनवाला का कहना है कि कोरोना जांच के लिए सुबह से धूप में लाइन में लगे हैं। एक बजे तक तक नंबर नहीं आया। दून अस्पताल मे कोविड जांच बंद होने से कोरोनेशन में सुबह से ही बहुत भीड़ है।
विज्ञापन
5 of 6
कोविड जांच कराने के लिए इंदिरेश अस्पताल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिला कोरोना संक्रमितों के लिहाज से ही नहीं बल्कि कोरोना संक्रमित से हो रही मौतों के मामले में भी हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक दिन में 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।