{"_id":"607e7b2251b09928044ae589","slug":"coronavirus-in-kumbh-mela-2021-health-department-data-show-that-covid-19-spread-in-haridwar-due-to-devotees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ 2021:...तो यात्रियों की वजह से हरिद्वार में बढ़ा कोरोना संक्रमण, हैरान कर रहे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ 2021:...तो यात्रियों की वजह से हरिद्वार में बढ़ा कोरोना संक्रमण, हैरान कर रहे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:04 PM IST
सार
हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। इसके मुताबिक, हरिद्वार में कोविड संक्रमण फैलने की असली वजह बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु हैं। उन्हीं की वजह से कोविड का प्रसार हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की कोविड आरटीपीसीआर जांच और होम आइसोलेशन की अनिवार्यता कर दी है। महाकुंभ आयोजन को संक्रमण फैलने की वजह बताया जा रहा है। इन सबके बीच जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, हरिद्वार में कोविड संक्रमण फैलने की असली वजह बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु हैं। उन्हीं की वजह से कोविड का प्रसार हुआ है। दस दिनों में जिले 5909 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें हरिद्वार जिले के एक्टिव केस मात्र 1662 (28.12 फीसदी) है जबकि बाकी 71.88 फीसदी मरीज बाहरी राज्यों के हैं।
हरिद्वार महाकुंभ में 11 से 14 अप्रैल तक लगातार तीन बड़े स्नान हुए। इनमें 49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इनमें कोविड संक्रमण की दृष्टि से अति संवेदनशील दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी जैसे राज्यों के श्रद्धालुओं की बड़ी तादात रही।
इसके बाद से ही हरिद्वार में संक्रमण ने पैर पसार दिए। 11 अप्रैल से पहले जिले में औसतन 150 से 200 संक्रमित (श्रद्धालु और स्थानीय) मिल रहे थे। 10 अप्रैल को 217 संक्रमित थे, लेकिन 11 अप्रैल को इनकी संख्या बढ़कर 372 हो गई।
2 of 5
कुंभनगरी हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला
12 अप्रैल के शाही स्नान के अगले दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 843 पहुंच गया। 10 से 19 अप्रैल तक जिले में कुल 5909 संक्रमित मिले हैं। इनमें बॉर्डर, मेला क्षेत्र और जिले की सभी तहसील क्षेत्रों की जांच शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इतने संक्रमित मिलने के बाद भी जिले में मात्र 1662 एक्टिव मरीजों में 1010 होम आइसोलेट हैं।
3 of 5
हरकी पैड़ी
- फोटो : अमर उजाला
136 डीसीएचसी अस्पतालों, 76 डीसीएच अस्पताल और 440 कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। बाकी संक्रमित बाहरी राज्यों और जिलों के श्रद्धालु हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर जांच में मिले संक्रमितों को लौटा दिया गया, जबकि मेला क्षेत्र में मिले अधिकतर संक्रमितों को भी उनके जिलों को सूचित कर भेज दिया गया था।
बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद अचानक संक्रमण तेज हुआ है। शाही और पर्व स्नानों पर जिले की नियमित टीमों के अलावा मेला क्षेत्र और सभी जिले के बॉर्डर पर अतिरिक्त टीमें जांच के लिए लगाई गई थीं। दस दिनों के अंतराल में मिले कुल संक्रमितों में जिले में मात्र 1662 एक्टिव केस हैं। बाकी बाहरी राज्यों के श्रद्धालु हैं।
-डॉ. एसके झा, सीएमओ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।