{"_id":"5e6cecc08ebc3ea4d56fb1b0","slug":"corona-virus-suspected-student-of-iit-roorkee-rushed-to-hospital-wearing-polythene-uniform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना : आईआईटी रुड़की के संदिग्ध छात्र को पॉलीथिन की वर्दी पहनाकर पहुंचाया अस्पताल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : आईआईटी रुड़की के संदिग्ध छात्र को पॉलीथिन की वर्दी पहनाकर पहुंचाया अस्पताल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:26 AM IST
सार
सिविल अस्पताल प्रशासन की टीम पहुंची आईआईटी, ब्लड सैंपल लिए
जापान से लौटने पर रखा था निगरानी में, खांसी-खरास की थी शिकायत
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापान से लौटे आईआईटी रुड़की के छात्र को कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मानते हुए मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। छात्र के ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। अगले 72 घंटे तक अस्पताल प्रबंधन उसे अपनी निगरानी में रखेगा। वहीं, हाल ही में अमेरिका से लौटे तीन और शोधार्थियों का मेडिकल चेकअप किया गया। तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की आईआईटी का एक शोधार्थी तीन मार्च को जापान से लौटा था। इसके बाद उसे 14 दिनों के लिए आईआईटी परिसर स्थित संस्थान के अस्पताल में निगरानी में रखा गया था। शुक्रवार को उसे खांसी और गले में खरास की शिकायत हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने रुड़की सिविल अस्पताल की माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. मधुलिका से छात्र की प्राथमिक जांच कराई। जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर छात्र का ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही छात्र को भर्ती करने के निर्देश दिए गए। रुड़की में व्यवस्था नहीं होने पर छात्र को हरिद्वार स्थित मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे डॉक्टरों के साथ माइक्रो बायोलॉजिस्ट की निगरानी में रखा गया है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि छात्र के सैंपल की रिपोर्ट रविवार शाम तक मिल जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा, लेकिन इससे पहले छात्र का इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते आईआईटी के छात्र को पॉलीथिन की वर्दी पहनाकर लाया गया। यही नहीं वाहन चालक को भी उसी तरह पॉलीथिन की वर्दी पहनाई गई थी। हालांकि छात्र देखने में पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही छात्र अस्पताल पहुंचा तो वहां पर मौजूद स्टाफ एवं अन्य लोगों में खलबली मच गई। सभी उससे दूरी बनाने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती करने के लिए मेला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। शनिवार को आईआईटी के छात्र को लाने से पूर्व मेला अस्पताल परिसर में बनाए गए एनआरसी सेंटर को आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सेंटर में भर्ती तीन मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसकी सूचना पास ही आवासों में रह रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिली तो दिनेश लखेड़ा आदि कई कर्मचारियों से सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी से विरोध किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।