फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना : आईआईटी रुड़की के संदिग्ध छात्र को पॉलीथिन की वर्दी पहनाकर पहुंचाया अस्पताल, तस्वीरें

Sun, 15 Mar 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Mar 2020 10:26 AM IST
सार

  • सिविल अस्पताल प्रशासन की टीम पहुंची आईआईटी, ब्लड सैंपल लिए
  • जापान से लौटने पर रखा था निगरानी में, खांसी-खरास की थी शिकायत 

विज्ञापन
Corona virus: Suspected student of IIT Roorkee rushed to hospital wearing polythene uniform
- फोटो : अमर उजाला

जापान से लौटे आईआईटी रुड़की के छात्र को कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मानते हुए मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। छात्र के ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। अगले 72 घंटे तक अस्पताल प्रबंधन उसे अपनी निगरानी में रखेगा। वहीं, हाल ही में अमेरिका से लौटे तीन और शोधार्थियों का मेडिकल चेकअप किया गया। तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।


 

Corona virus: Suspected student of IIT Roorkee rushed to hospital wearing polythene uniform
- फोटो : अमर उजाला

रुड़की आईआईटी का एक शोधार्थी तीन मार्च को जापान से लौटा था। इसके बाद उसे 14 दिनों के लिए आईआईटी परिसर स्थित संस्थान के अस्पताल में निगरानी में रखा गया था। शुक्रवार को उसे खांसी और गले में खरास की शिकायत हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने रुड़की सिविल अस्पताल की माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. मधुलिका से छात्र की प्राथमिक जांच कराई। जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर छात्र का ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।
 

Corona virus: Suspected student of IIT Roorkee rushed to hospital wearing polythene uniform
- फोटो : अमर उजाला

साथ ही छात्र को भर्ती करने के निर्देश दिए गए। रुड़की में व्यवस्था नहीं होने पर छात्र को हरिद्वार स्थित मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे डॉक्टरों के साथ माइक्रो बायोलॉजिस्ट की निगरानी में रखा गया है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि छात्र के सैंपल की रिपोर्ट रविवार शाम तक मिल जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा, लेकिन इससे पहले छात्र का इलाज शुरू करा दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona virus: Suspected student of IIT Roorkee rushed to hospital wearing polythene uniform
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते आईआईटी के छात्र को पॉलीथिन की वर्दी पहनाकर लाया गया। यही नहीं वाहन चालक को भी उसी तरह पॉलीथिन की वर्दी पहनाई गई थी। हालांकि छात्र देखने में पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही छात्र अस्पताल पहुंचा तो वहां पर मौजूद स्टाफ एवं अन्य लोगों में खलबली मच गई। सभी उससे दूरी बनाने लगे।

विज्ञापन
Corona virus: Suspected student of IIT Roorkee rushed to hospital wearing polythene uniform
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती करने के लिए मेला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। शनिवार को आईआईटी के छात्र को लाने से पूर्व मेला अस्पताल परिसर में बनाए गए एनआरसी सेंटर को आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सेंटर में भर्ती तीन मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसकी सूचना पास ही आवासों में रह रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिली तो दिनेश लखेड़ा आदि कई कर्मचारियों से सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी से विरोध किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed