फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों के डॉक्टरों ने दिए जवाब, आप भी दूर कीजिए भ्रम

Sat, 09 Jan 2021 04:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine : Doctors give answers to questions arising in minds of people about vaccine, clear confusion
कोरोना वैक्सीन - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

कोरोना की वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। मसलन, क्या यह वैक्सीन सभी को एक साथ दी जाएगी? इसे लगाना क्या अनिवार्य है? हमने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर और फिजिशियन डॉ. कुमार जी. कॉल से बात कर ऐसे ही सवालों का जवाब जानने की कोशिश की। पेश हैं वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में उठ रहे कुछ सवाल और उन पर डॉक्टरों के जवाब...



सवाल: क्या कोरोना की वैक्सीन सभी को एक साथ दी जाएगी?
जवाब: सरकार ने उच्च जोखिम वाले समूहों, जिनमें पहले समूह में स्वास्थ्यकर्मी और कोरोना से लड़ रहे फ्रंटलाइन कर्मी शामिल हैं। इसके बाद वैक्सीन को अन्य सभी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।

corona vaccine : Doctors give answers to questions arising in minds of people about vaccine, clear confusion
कोरोना वैक्सीन
सवाल: क्या यह वैक्सीन सुरक्षित होगी, क्योंकि इसे बहुत कम समय में बनाया गया है? 
जवाब: सुरक्षा और प्रभाव के डाटा की जांच के आधार पर मंजूरी के बाद ही नियामक निकायों द्वारा वैक्सीन लगाई जाएगी।

सवाल: क्या वैक्सीन लेना अनिवार्य है?
जवाब: कोरोना के लिए वैक्सीनेशन स्वैच्छिक है। हालांकि स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराक आवश्यक है।
 
corona vaccine : Doctors give answers to questions arising in minds of people about vaccine, clear confusion
कोरोना वैक्सीन
सवाल: क्या कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति को भी वैक्सीन लेना आवश्यक है?
जवाब: पहले से संक्रमित होने के बावजूद वैक्सीन की पूरी खुराक लेना आवश्यक है। क्योंकि यह एक मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम को विकसित करने में मदद करेगा।

सवाल: क्या कोरोना संक्रमित व्यक्ति को भी वैक्सीन लगाया जा सकता है?
जवाब: संक्रमित व्यक्तियों को लक्षण खत्म होने के 14वें दिन बाद तक टीकाकरण नहीं किया जाना चाहिए। टीकाकरण स्थल पर दूसरे व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona vaccine : Doctors give answers to questions arising in minds of people about vaccine, clear confusion
कोरोना वैक्सीन
सवाल: क्या भारत में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन भी उतना ही प्रभावी होगी जितना दूसरे देशों की वैक्सीन है?
जवाब: हां, वैक्सीन के विभिन्न परीक्षणों के विभिन्न चरणों में इसकी सुरक्षा और प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए की जाती है।

सवाल : अगर मैं वैक्सीनेशनन के योग्य हूं तो मुझे कैसे पता लगेगा?
जवाब: पात्र लोगों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इसका एसएमएस आएगा, जिसमें निर्धारित समय और स्वास्थ्य केंद्र के बारे में बताया जाएगा।
 
विज्ञापन
corona vaccine : Doctors give answers to questions arising in minds of people about vaccine, clear confusion
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
सवाल: इसके लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे?
जवाब: पंजीकरण के समय फोटो के साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पेन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड पेंशन दस्तावेज, पोस्ट ऑफिस की पासबुक आदि अनिवार्य दस्तावेज चाहिए होंगे।
(राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं फिजिशियन डॉ. कुमार जी. कॉल से बातचीत के आधार पर आधारित )
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed