राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लाखामंडल में प्रेशर कुकर फटने से छह छात्राएं और रसोइया झुलस गए। तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम रविनाथ रमन ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह को पद से मुक्त कर दिया है।
खाना बनाते वक्त स्कूल में फटा कुकर, रसोइए सहित कई छात्राएं झुलसीं, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अध्यापक गोपाल मिस्त्री प्रधानाचार्य का कार्यभार देखेंगे। डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रेमलाल ने स्कूल का दौरा कर घटना की जानकारी ली। घटना सुबह करीब 08.40 बजे की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मेस में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस कारण छात्राएं नाश्ते के लिए किचन में गई हुई थीं।
वहां दोपहर के भोजन के लिए प्रेशर कुकर में दाल पकाई जा रही थी। जब छात्राएं नाश्ता कर रहीं थी, उसी दौरान कुकर फट गया। इससे छह छात्राओं और रसोइया पर उबलती हुई दाल गिर गई और उनके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में सभी को 108 एंबुलेंस सेवा से नौगांव (उत्तरकाशी) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर कक्षा नौ में पढ़ने वाली छोटू चौहान उर्फ शर्मिला, पूजा और वर्षा को प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया गया जबकि, कक्षा नौ में पढ़ने वाली पिन्नी, दीपिका और कक्षा सात में पढ़ने वाली रविना, रसोइया शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रथम दृष्टया प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। छात्राओं को किचन में नाश्ता परोसा जाना किसी भी स्तर से सही नहीं है। जिलाधिकारी ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। विस्तार से जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
-प्रेमलाल, एसडीएम चकराता