फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोबरा-चांठी पुल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा, गेट तोड़कर एप्रोच पुल पर चढ़ाए वाहन, तस्वीरें...

Fri, 02 Oct 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Congress Workers protest in tehri, Broke Dobra chanthi bridge Gate and run vehicle on it, photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोबरा-चांठी पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने, प्रभावितों के आवागमन को झील में फिर से बोटों का संचालन करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ता एप्रोच पुल का गेट तोड़कर वाहन ले गए। 

Congress Workers protest in tehri, Broke Dobra chanthi bridge Gate and run vehicle on it, photos
- फोटो : अमर उजाला

साथ ही मुख्य पुल की बैरिकेडिंग तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ कांग्रेसियों की नोक झोंक भी हुई। कहा कि जल्द पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

Congress Workers protest in tehri, Broke Dobra chanthi bridge Gate and run vehicle on it, photos
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डोबरा में धरना दिया। उन्होंने लोनिवि और सुरक्षा कर्मियों से पुल पर लगे गेट की चाबी मांगी, लेकिन चाबी नहीं मिलने कांग्रेसी एप्रोच पुल का गेट तोड़कर वाहन ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Workers protest in tehri, Broke Dobra chanthi bridge Gate and run vehicle on it, photos
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि मुख्य पुल पर पहुंचने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया पुल का निर्माण दो माह पहले हो गया था, लेकिन भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से पुल पर वाहनों के आवाजाही शुरू करवाने में देरी कर रही है। 

विज्ञापन
Congress Workers protest in tehri, Broke Dobra chanthi bridge Gate and run vehicle on it, photos
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनकी और उनके साथियों की याचिका पर सुप्रीम ने सरकार को डोबरा-चांठी, घोंटी, चिन्यालीसौड़ पुल बनाने के निर्देश दिए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed