फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका, बड़े नेता ने थामा भाजपा का हाथ

Fri, 07 Oct 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Oct 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
congress leader subodh rakesh come with BJP
subodh - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुबोध समर्थकों के काफिले के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल होने का एलान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट उनका स्वागत किया। 

congress leader subodh rakesh come with BJP
subodh

इस दौरान सुबोध राकेश ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट चाहे किसी को दे वो काम करते रहेंगे। बताया कि भगवानपुर में उनके जो अन्य समर्थक हैं वो भी जल्द भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
 

congress leader subodh rakesh come with BJP
हरीश रावत - फोटो : Self

उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को धोका देने का आरोप लगाया। बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश ने भगवानपुर में विकास के जो कार्य स्वीकृत कराए थे, उनके निधन के बाद उसको रोक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भगवानपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो वह तीसरे या चौथे स्थान पर रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader subodh rakesh come with BJP
nawaz modi - फोटो : amarujala

सुबोध ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दलितों का ख्याल रखा है। दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की है। मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बिना शर्त पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है।
 

विज्ञापन
congress leader subodh rakesh come with BJP
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

बताया कि सितंबर के दौरान एक हजार से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। उम्मीद जताई की सुबोध के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में कई पूर्व ब्यूरोक्रेट्स और सेना के अधिकारी भी पार्टी में शामिल होंगे। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नरेश बंसल, खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, रुड़की की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, श्यामवीर सैनी आदि मौजूद थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed