फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनके सिक्कों का कलेक्शन देख आखों पर यकीन नहीं होगा, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम, देखिए...

Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Coin collection of 35 years photos Limca Book of Records
संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन

सिक्के जमा करने के शौक से दून के संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 1884 के बाद 35 वर्ष में पांच रुपये के विभिन्न 74 सिक्के  जारी किए गए। इस दंपति ने सभी सिक्कों को संजोकर रखा है। इसी के चलते इस दंपति का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 

Coin collection of 35 years photos Limca Book of Records
संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन

शनिवार को संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें बचपन से गुल्लक में सिक्के जमा करने का शौक है। जब 1989 में उनका शादी हुई तो उनकी पत्नी निधि जैन बहुत सारे सिक्के लेकर आई थी। उन्होंने बताया कि  पत्नी को भी सिक्के जमा करने का शौक था। सबसे पहला सिक्का उनके  पास एक आने का है। 30 जून 2018 को उन्होंने सभी सिक्कों के फोटो खींचकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजे थे। जिसके बाद उनका चयन कर लिया गया।   

Coin collection of 35 years photos Limca Book of Records
संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन

संजीव कुमार जैन ने बताया कि समय के साथ-साथ हर चीज में बदलाव आया है। इस बदलते परिवेश के चलते काफी कुछ पीछे छूट जाता है। इससे नई पीढ़ी वंचित रह जाती है। बताया कि आने वाली नई पीढ़ी के लिए उन्होंने सिक्कों का संग्रह किया हुआ है ताकि उन्हें भी इस सिक्कों की जानकारी मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coin collection of 35 years photos Limca Book of Records
संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन

ये सिक्के हैं जमा
एक आना, पांच पैसे, 10 पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे, एक रुपया, दो रुपये, पांच रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये, 25 रुपये, 40 रुपये, 50 रुपये, 60 रुपये, 75 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये व 1000 रुपये।   
 

विज्ञापन
Coin collection of 35 years photos Limca Book of Records
संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन

संजीव कुमार जैन से बताया कि वह जब 15 साल के थे तब से वह कैरिकेचर बना रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 302 की रिंग में राजनैतिक व फिल्मी हस्तियों के कैरिकेचर बना चुके हैं। उनकी इस कला को भी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इस वर्ष दर्ज किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed