{"_id":"5c3b3d1ebdec2273875d40b5","slug":"snowfall-in-auli-and-chardham-photos-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औली में पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ, बर्फ से लकदक वादियां देख खिले चेहरे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ, बर्फ से लकदक वादियां देख खिले चेहरे, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
snowfall uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को देर रात से शुरू हुई बर्फबारी रविवार को दोपहर बाद थमीं। औली में जमी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां रविवार को पर्यटक और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। औली में करीब एक फीट तक बर्फ जम गई है। रविवार को दोपहर बाद मौसम सामान्य होने और धूप खिलने पर पर्यटकों ने जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। वहीं, जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर कवांड बैंड से औली तक बर्फ जमी होने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पाई। देर शाम मंडल और चोपता में भारी बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
2 of 7
snowfall uttarakhand
कई जगहों पर तीर्थयात्रियों ने वाहनों के रपटने की डर से वाहन में चलने के बजाय पैदल ही आवाजाही की। औली में बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों में भी खुशी की लहर है। जीएमवीएन के प्रबंधक किशोर डिमरी का कहना है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वहीं बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, नीती और माणा घाटी में भी जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
3 of 7
snowfall uttarakhand
रविवार को दोपहर बाद मौसम सामान्य हुआ। जोशीमठ, पोखरी, घाट, दशोली, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। केदारनाथ धाम में दिनभर बर्फबारी जारी रही। यहां चार फीट से अधिक नई बर्फ जम चुकी है। घने कोहरे के बीच शीतलहर के प्रकोप से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खराब मौसम के कारण धाम में बीते दो दिन से सभी पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। दिनभर तापमान माइनस सात के करीब रहा। उधर, बदरीनाथ धाम में डेढ़ फीट और हेमकुंड साहिब में करीब तीन फीट ताजी बर्फ जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
snowfall uttarakhand
बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस सात है। वहीं यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। यमुनोत्री-गंगोत्री में न्यूनतम माइनस पांच डिग्री सेल्सियस है। शनिवार रात करीब 9 बजे से शुरू हुई बर्फबारी रविवार दिनभर जारी रही। केदारनाथ में मंदिर परिसर से लेकर मंदिर मार्ग, एमआई-26 हेलीपैड और रुद्रा प्वाइंट तक चार फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है।
विज्ञापन
5 of 7
snowfall uttarakhand
गरूड़चट्टी, भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण यहां पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। ठंड के कारण मजदूरों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फ को पिघलाकर पीने योग्य पानी उपयोग में लाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।