फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यपाल के कमरे के पास निकल आया कोबरा, देखकर अटक गई सबकी सांसे और फिर...

Thu, 14 Mar 2019 06:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Cobra Found in Raj Bhavan near Governor Room in dehradun
राज्यपाल के कमरे के पास निकल आया कोबरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के राजभवन में गुरुवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के कमरे के पास एक कोबरा निकल आया। कोबरा को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरें देखिए...

Cobra Found in Raj Bhavan near Governor Room in dehradun
राजभवन में कोबरा निकला - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, राजभवन में आज-कल बंदर पकड़ने का अभियान चल रहा है। इसी दौरान वहां काम कर रहे वन विभाग के एक कर्मचारी हयात सिंह ने सांप को राज्यपाल के कमरे के पास देखा। 

Cobra Found in Raj Bhavan near Governor Room in dehradun
सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

वे वहां गए और देखा कि कोबरा पुश्ते पर बैठा था। इससे पहले कि वह कमरे की तरफ आता उन्होंने उस पर नजर रखी और अपनी टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने सांप को रेस्क्यू किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Cobra Found in Raj Bhavan near Governor Room in dehradun
सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

टीम लीडर रवि जोशी ने बताया कि राज्यपाल उस वक्त राजभवन में नहीं थीं। सांप काफी लंबा था। घास और पेड़ होने के चलते उसे ढूंढने में काफी परेशानी हुई लेकिन उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। इसके बाद सबकी जान में जान आई।  

विज्ञापन
Cobra Found in Raj Bhavan near Governor Room in dehradun
सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी परवेज मलिक के घर के आंगन में भी सांप निकल आया। बच्चे जैसे ही आंगन में गए उन्होंने देखा कि सांप वहां इधर-उधर घूम रहा था। बच्चों ने देखते ही घरवालों को बताया तो उन्होंने 108 को सूचना दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed